P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशपेट्रोल पंप कर्मचारियों ने लौटाया यात्री का खोया मोबाइल… सोशल मीडिया पर...

पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने लौटाया यात्री का खोया मोबाइल… सोशल मीडिया पर हो रही सराहना

ईमानदारी की मिसाल

सिवनी/राकेश यादव/खबर डिजिटल/आज के दौर में जहां छोटी-छोटी चीजों के लिए विवाद देखने को मिलते हैं, वहीं सिवनी जिले के एक पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है। जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर ग्राम सोना डोगरी में संचालित श्री दादा जी फ्यूल स्टेशन के कर्मचारियों ने बामबे निवासी महेंद्र शुक्ला का खोया हुआ मोबाइल सुरक्षित वापस कर इंसानियत की मिसाल पेश की।

कर्मचारी को मिला था मोबाइल
मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र शुक्ला जबलपुर में अपने रिश्तेदारों के एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। लगातार सफर के दौरान वह कुछ देर आराम करने के लिए सोना डोगरी स्थित पेट्रोल पंप के पास रुक गए। इसी दौरान उनका मोबाइल फोन वहीं कहीं गिर गया और उन्हें इसका पता नहीं चल पाया।अगली सुबह पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारियों को वह मोबाइल मिला। मोबाइल पर कॉल आने पर कर्मचारियों ने कॉल रिसीव कर फोन मिलने की जानकारी दी। दूसरी ओर से जबलपुर निवासी माया शुक्ला ने बताया कि यह मोबाइल महेंद्र शुक्ला का है और उनसे संपर्क करने को कहा।

मोबाइल मिलने की दी जानकारी
इसके बाद कर्मचारियों ने महेंद्र शुक्ला से बात कर उन्हें मोबाइल मिलने की जानकारी दी। महेंद्र शुक्ला ने बताया कि वह नागपुर तक पहुंच चुके हैं, इसलिए जल्द ही वापस आकर मोबाइल ले जाएंगे। बाद में उन्होंने वापस आकर अपना मोबाइल प्राप्त किया और कर्मचारियों की ईमानदारी की खुलकर सराहना की।

कम देखने को मिलती है ईमानदारी
महेंद्र शुक्ला ने कहा कि आज के समय में इस तरह की ईमानदारी बहुत कम देखने को मिलती है। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने बिना किसी लालच के मोबाइल सुरक्षित रखा और सही मालिक तक पहुंचाया, इसके लिए वे सभी बधाई के पात्र हैं। इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है और लोग पेट्रोल पंप कर्मचारियों की ईमानदारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट