P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Weather Update: मध्यप्रदेश में आसमान से बरसी आग: 37 जिलों में...

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में आसमान से बरसी आग: 37 जिलों में भीषण लू का अलर्ट

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान का पारा 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। मौसम विभाग ने राज्य के 37 जिलों में भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई प्रमुख शहरों में रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई गई है।

इंदौर-उज्जैन ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, मालवा-निमाड़ अंचल में गर्मी का सबसे खतरनाक रूप देखने को मिल सकता है। इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार और देवास जिलों में अत्यंत तीव्र लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वही इंदौर, उज्जैन और मंडला में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा, जिससे रात में भी उमस और तपन से राहत नहीं मिलेगी।

इन जिलों चलेगी भीषण लू

मध्य प्रदेश के जिन जिलों में लू का प्रकोप रहेगा जिसमें भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, आलीराजपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सागर, दमोह और मंडला शामिल है।

अगले 2 दिन संवेदनशील

मौसम वैज्ञानिकों ने नागरिकों को अगले 48 घंटों तक विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी है। दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच जब धूप सबसे तीखी होती है, तब घर से बाहर निकलने से बचें। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को लू से बचाने के लिए विशेष इंतजाम करें। बाहर निकलते समय सिर और चेहरा ढककर रखें और पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस का सेवन करते रहें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट