P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeछत्तीसगढ़Bjp Breaking: भारतीय जनता युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित, इन्हें मिला...

Bjp Breaking: भारतीय जनता युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित, इन्हें मिला पद

Bjp Breaking: सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अपनी नई सांगठनिक समलाया मंडल की कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। अंबिकापुर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित एक विशेष बैठक के दौरान वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों की सहमति से इस नई टीम को अंतिम रूप दिया गया।

वरिष्ठ नेताओं का मिला मार्गदर्शन

इस सांगठनिक फेरबदल और घोषणा के दौरान भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं के कंधों पर ही पार्टी के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, मंत्री राजेश अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया और युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर ने भी शिरकत की और युवा टीम में नया जोश भरा।

समलाया मंडल की नई टीम का गणित

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा और भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की हरी झंडी के बाद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निशांत सिंह (सोलू) व मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी की अनुशंसा पर इस टीम का गठन किया गया है। संगठन के विस्तार और नेतृत्व की मुख्य जिम्मेदारी आयुष दुबे को सौंपी गई है। तो वही युवा विंग को गति देने के लिए इशू केसरवानी और सक्षम कश्यप को महामंत्री पद का दायित्व मिला है।

जन-जन तक पहुंचाएं पार्टी की रीति-नीति

भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने नई टीम को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा केवल एक विंग नहीं, बल्कि पार्टी की रीढ़ है। यह नई और ऊर्जावान टीम सरकार की योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगी। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष, अरुणा सिंह, उपाध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी रूपेश दुबे और मन की बात प्रभारी जनमिजय मिश्रा सहित भारी संख्या में वरिष्ठ नेता और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट