P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशशाजापुर: युवकों के बीच जमकर मारपीट… पूरे इलाके में मची अफरा-तफरी

शाजापुर: युवकों के बीच जमकर मारपीट… पूरे इलाके में मची अफरा-तफरी

विवाद के कारणों का खुलासा नहीं

शाजापुर/कमल सूर्यवंशी/खबर डिजिटल/ शहर के महूपुरा क्षेत्र में चिल्लर नदी के पास मंगलवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच कुछ युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। अचानक हुए इस विवाद से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते युवकों के दो गुट आमने-सामने आ गए और लात-घूंसे, डंडे व बेल्ट चलने लगे। मारपीट इतनी उग्र थी कि चिल्लर नदी क्षेत्र से लेकर डांसी हनुमान मंदिर तक तनावपूर्ण माहौल बन गया।

बड़ी संख्या में लोग हुए इकट्ठा
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। इसी बीच कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और भीड़ को खदेड़कर हालात पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि युवकों के बीच हुआ पूरा विवाद वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, वहीं कई लोगों ने मोबाइल फोन से भी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

स्थानीय लोगों में दहशत
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि विवाद नशे के अवैध कारोबार से जुड़े युवकों के बीच हुआ बताया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। त्योहारों का समय होने के बावजूद शहर के प्रमुख क्षेत्र में इस तरह की घटना सामने आना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी
कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। उस समय बड़ी संख्या में युवक एकत्रित थे, जिन्हें तितर-बितर कर दिया गया। फिलहाल इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विवाद के असली कारणों का भी अब तक खुलासा नहीं हो सका है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट