P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशउज्जैन: महाकाल के दर पर हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान तेजवानी, ऐश्वर्या राज...

उज्जैन: महाकाल के दर पर हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान तेजवानी, ऐश्वर्या राज भाकुनी… भस्मारती के किए दर्शन

विधि-विधान से की बाबा की पूजा-अर्चना

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में प्रातःकालीन भस्म आरती के दौरान प्रसिद्ध टीवी एवं फिल्म कलाकारों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध टीवी एवं फिल्म अभिनेता हितेन तेजवानी, टीवी एवं फिल्म अभिनेत्री श्रीमती गौरी प्रधान तेजवानी तथा अभिनेत्री सुश्री ऐश्वर्या राज भाकुनी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

महाकाल के लगाए जयकारे
कलाकारों ने भगवान महाकाल के जयकारों के बीच आरती में भाग लेकर आध्यात्मिक अनुभूति को महसूस किया।उन्होंने कहा कि महाकालेश्वर भगवान के दर्शन से उन्हें शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त हुई है। भस्म आरती का अनुभव उनके लिए अविस्मरणीय रहा।

कलाकारों का किया स्वागत
भस्म आरती दर्शन के पश्चात महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सभी कलाकारों का पुष्पमालाओं एवं प्रसाद भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। मंदिर समिति के अधिकारियों ने कलाकारों को भगवान महाकाल का स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया। प्रसिद्ध कलाकारों की उपस्थिति से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में उत्साह और आनंद का माहौल देखने को मिला।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट