P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसीहोर: गिलहरी के जंगल में आयोजित हुआ अनुभूति कार्यक्रम… बच्चों ने जाना...

सीहोर: गिलहरी के जंगल में आयोजित हुआ अनुभूति कार्यक्रम… बच्चों ने जाना वन-पर्यावरण का महत्व

शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं हुए सम्मिलित

भेरूंदा (सीहोर)/कन्हैयानाथ/खबर डिजिटल/ बुधनी में इको पर्यटन विकास बोर्ड मध्य प्रदेश द्वारा 12 जनवरी 2026 को अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन वन परिक्षेत्र लाडकुई अंतर्गत बीट गिलहरी के जंगल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवीसिंह थारोल (बड़नगर, स्वतंत्रता सेनानी के सुपुत्र) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गिलहरी सरपंच रामभरोस पवार, वन सुरक्षा समिति अध्यक्ष जयपाल पर्ते सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बासदेव एवं मगरिया के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए।

गिलहरी वन पथ पर भ्रमण
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को गिलहरी वन पथ पर भ्रमण कराया गया, जहां विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों, वनस्पतियों, जीव-जंतुओं एवं वन्य प्राणियों की प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष जानकारी दी गई। अलग-अलग वृक्षों के समीप प्रकृति पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मास्टर ट्रेनर हरिशचंद्र आर्य (सेवानिवृत्त वनपाल) द्वारा छात्र-छात्राओं को वन, वन्य प्राणी, पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। वन भ्रमण उपरांत भोजन व्यवस्था की गई तथा विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई।

छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
कार्यक्रम में बाहर से पधारे जनप्रतिनिधियों का वन परिक्षेत्र अधिकारी लाडकुई एवं वन अमले द्वारा स्वागत-सम्मान किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मंचासीन अतिथियों द्वारा शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अनुभूति कार्यक्रम में शामिल बच्चे गतिविधियों को लेकर काफी प्रसन्न एवं उत्साहित नजर आए। वन विभाग ने आशा व्यक्त की कि इस कार्यक्रम के माध्यम से वन एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति से हर खुशी के अवसर पर कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की गई।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट