हरदा/नौशाद खान/खबर डिजिटल/ जिले केटिमरनी के वार्ड क्रमांक 3 छिदगांव रोड़ पर बैरिकेट्स ले जा रहा पुलिस का वाहन अनियंत्रित होकर मकान में घुस गया, क्योंकि इसको एक नशे में धुत पुलिसकर्मी चला रहा था। उसने नशे की हालत में वाहन को टकराने के बाद जो हरकत की, वो तो और भी शर्मनाक थी। वो शराबी पुलिसकर्मी वाहन की टक्कर कर खुलेआम वीडियो बनाने का कहता रहा, और सड़क पर इतनी बड़ी गलती करने के बाद नाचने लगा।
हरदा से नर्मदापुरम जा रहा था पुलिसकर्मी
बताया जा रहा पुलिस कर्मी नशे में धुत्त था, वो जिस वाहन को चला रहा था वो वाहन हरदा से नर्मदापुरम जा रहा था, जिसमें बैरीकेट्स भरे थे। प्रधान आरक्षक नशे में इतना धुत था कि उसे वर्दी में कोई होश ही नहीं था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से लोगों की जान लेने के लिए शराब के नशे में वाहन लेकर घूम रहा पुलिसकर्मी खुशी में नाच रहा है।
जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अपने साथी पुलिसकर्मी को लेकर अस्पताल पहुंची,. जहां टिमरनी पुलिस ने शराबी पुलिसवाले का मेडिकल कराया, वहीं अब पुलिस वाहन के वर्दीधारी ड्राइवर की शर्मनाक हरकत से आमजन में चर्चा का विषय बना हुआ है।


