Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनी*कर्मचारियों को निर्वाचन कार्य हेतु मुक्त नहीं करने पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक...

*कर्मचारियों को निर्वाचन कार्य हेतु मुक्त नहीं करने पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एन.के.जे. की प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी*

*कर्मचारियों को निर्वाचन कार्य हेतु मुक्त नहीं करने पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एन.के.जे. की प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी*

कटनी – निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 के लिए विधानसभा क्षेत्र मुड़वारा–93 के मतदान केन्द्र क्रमांक 134, 135 एवं 149 के अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन कार्य हेतु मुक्त नहीं करने पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नीलांबर मिश्रा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एन.के.जे. कटनी की प्राचार्य रामकुमारी चक्रवर्ती को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

यह नोटिस एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी के प्रतिवेदन के आधार पर जारी किया गया है। कारण बताओ नोटिस में उल्लेख किया गया है कि बीएलओ सुपरवाइजर और बीएलओ को विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 के लिए प्रतिदिन मतदाताओं से सतत संपर्क बनाए रखना है। इसके लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा बीएलओ ऐप एवं बीएलओ की आईडी जनरेट की गई है, जिसमें संबंधित अधिकारी-कर्मचारी ही उस मतदान केन्द्र और क्षेत्र में कार्य कर सकते हैं।

निर्वाचन कार्य के लिए विद्यालय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकारी-कर्मचारी को विधानसभा क्षेत्र 93-मुड़वारा के बीएलओ मतदान केन्द्र क्रमांक 134, 135 एवं 149 के लिए नियुक्त किया गया है, किंतु प्राचार्य द्वारा उन्हें इस कार्य के लिए मुक्त नहीं किया जा रहा है।

यह कृत्य भारत निर्वाचन आयोग, भारत के संविधान के अनुच्छेद 324, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 तथा सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के अंतर्गत आने वाला पाया गया है।

इस पर प्राचार्य रामकुमारी चक्रवर्ती को तीन दिवस के भीतर समक्ष उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब समय-सीमा में एवं संतोषजनक न पाए जाने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट