Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनी“सिर्फ कानून नहीं, इंसानियत भी निभा रही कटनी पुलिस

“सिर्फ कानून नहीं, इंसानियत भी निभा रही कटनी पुलिस

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी अक्सर सख्ती और कानून व्यवस्था के लिए पहचानी जाने वाली पुलिस का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा भी सामने आया है। अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कटनी पुलिस लगातार अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वृद्धों, महिलाओं, बच्चों, घायलों एवं सामाजिक रूप से कमजोर व्यक्तियों की तत्काल मानवीय आधार पर सहायता की जाए।इसी क्रम में सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र तिवारी ने मानवता की मिसाल पेश की। बीट भ्रमण के दौरान उन्होंने देखा कि 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला आहतोबाई जंगल के रास्ते से पैदल अपने घर लौट रही थीं। भीषण गर्मी और लंबी दूरी तय करने के कारण वह बेहद थक चुकी थीं और सड़क किनारे बैठ गईं। प्यास और गर्मी से उनकी हालत कमजोर हो गई थी।स्थिति को समझते हुए एएसआई विजेंद्र तिवारी ने तुरंत महिला को पानी पिलाया, उनका हालचाल जाना और सुरक्षित तरीके से उन्हें उनके घर तक पहुंचाया। पुलिस के इस संवेदनशील व्यवहार ने क्षेत्रवासियों का दिल जीत लिया।स्थानीय लोगों ने कटनी पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जब पुलिस इस तरह मानवीय संवेदनाओं के साथ काम करती है तो समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना और मजबूत होती है। कटनी पुलिस की यह तस्वीर यह साबित करती है कि वर्दी सिर्फ कानून का प्रतीक नहीं, बल्कि मानवता की पहचान भी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट