Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीमतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी, हेल्पडेस्क में गणना...

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी, हेल्पडेस्क में गणना प्रपत्र से जुड़ी शंकाओं का हो रहा त्वरित समाधान


मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी, हेल्पडेस्क में गणना प्रपत्र से जुड़ी शंकाओं का हो रहा त्वरित समाधान

निगमायुक्त ने नागरिकों से हेल्पडेस्क व टोल फ्री नंबर का उपयोग करने की अपील की

कटनी – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य तेजी से संचालित हो रहा है। नगर निगम क्षेत्र में बूथ लेवल अधिकारी घर-घर पहुंचकर गणना प्रपत्र का वितरण, संकलन और डिजिटाइजेशन का काम कर रहे हैं।

हेल्पडेस्क पर मिल रहा त्वरित समाधान
निगमायुक्त तपस्या परिहार के निर्देशानुसार नगर निगम मुख्यालय सहित तीनों जोन कार्यालयों में समर्पित हेल्पडेस्क स्थापित किए गए हैं, जहां SIR गणना प्रपत्र भरते समय नागरिकों को आने वाली सभी शंकाओं और समस्याओं का तुरंत निदान किया जा रहा है।

हेल्पडेस्क में तैनात कर्मचारी—

  • नागरिकों की समस्याएँ सुन रहे हैं
  • आयोग के निर्देशानुसार प्रपत्र भरने की प्रक्रिया समझा रहे हैं
  • डिजिटाइजेशन कार्य में वरिष्ठ अधिकारियों और बीएलओ का सहयोग कर रहे हैं
  • गणना प्रपत्र के महत्वपूर्ण बिंदुओं की स्पष्ट जानकारी दे रहे हैं

वार्डों में की जा रही मुनादी
राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निगमायुक्त के निर्देश पर चार वाहनों से सभी 45 वार्डों में मुनादी कराई जा रही है।
इस मुनादी के माध्यम से नागरिकों को सूचित किया जा रहा है कि गणना प्रपत्र भरते समय आने वाली किसी भी समस्या का समाधान वे संबंधित जोन कार्यालय के हेल्पडेस्क पर करवाएं।

निगमायुक्त की सख्त हिदायत – कार्य में न हो लापरवाही
निगमायुक्त तपस्या परिहार ने हेल्पडेस्क पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि—

  • नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निपटारा करें
  • गणना प्रपत्र संबंधी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए
    *
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट