श्रीकृष्ण वृद्ध आश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन
कटनी – दद्दा धाम स्थित श्रीकृष्ण वृद्ध आश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 60 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें उनकी ईसीजी, शुगर एवं ब्लड प्रेशर (बीपी) की जांच की गई।
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया तथा प्राथमिक उपचार की भी समुचित व्यवस्था की गई। शिविर में प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष तिवारी (सेल्वी हॉस्पिटल, जबलपुर) के साथ डॉ. कार्तिक जाटव, साहिल दुबे, आशीष परिहार, नेहा दुबे, अंकित विश्वकर्मा एवं धर्मेंद्र मिश्रा ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
इस अवसर पर डॉ. आशीष तिवारी का स्वागत दद्दा जी शिष्य मंडल द्वारा किया गया। वहीं श्रीकृष्ण वृद्ध आश्रम समिति की ओर से डॉ. सुनील त्रिपाठी, पंडित नीरज देव प्रभाकर शास्त्री द्वारा उनका सम्मान किया गया।
शिविर के दौरान डॉ. आशीष तिवारी ने सभी वृद्धजनों को कंबल भेंट कर मानवीय संवेदना और सेवा भावना का परिचय दिया। आश्रम प्रबंधन ने शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी चिकित्सकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
श्रीकृष्ण वृद्ध आश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन
सम्बंधित ख़बरें


