P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMp News: लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त होगी जारी, लाड़लियों के...

Mp News: लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त होगी जारी, लाड़लियों के खिलखिलाएंगे चेहरे

सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में 12 अक्टूबर रविवार का दिन बेहद ही खास होगा। इस दिन लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाओं के खाते में 29वीं किस्त डाली जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्योपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम के जरिए प्रदेश की लगभग 1 करोड़ 26 लाख 86 हजार लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 29वीं किस्त 1 हजार 541 करोड़ की राशि ट्रांसफर करेंगे। राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। साथ ही कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 559 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो का होगा लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।

स्व-सहायता समूह की महिलाओं को सौपेंगे 30 करोड़ से अधिक सीसीएल राशि का चैक
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस अवसर पर शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभ देंगे। महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो के तहत NRLM अंतर्गत संचालित स्व-सहायता समूह की महिलाओं को 30 करोड़ 12 लाख रूपये की सीसीएल राशि का चैक सौंपा जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री दुधारू गाय प्रतियोगिता पुरस्कार योजना, आचार्य विद्यासागर गौ-संवर्धन योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत नि:शुल्क उपचार योजना, मुख्यमंत्री कल्याण विवाह सहायता योजना, दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना सहित अन्य योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे।

1500 रुपये बढ़ी राशि का इसी माह से मिलेगा लाभ
मध्य प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को इस माह से 1,500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। भाईदूज पर राशि देने की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की थी। इससे सरकार पर 318 करोड़ का अतिरिक्त भार आएगा। वर्तमान में लाड़ली बहनों को 1250 रुपये हर माह दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की किस्त में 250 रुपये बढ़ाने की घोषणा अगस्त में की थी।

साल 2023 में हुई थी लाड़ली बहना योजना की शुरुआत
मध्य प्रदेश शासन ने 28 जनवरी, 2023 को सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना लागू करने की घोषणा की थी। यह महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण तथा आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। इसके जरिए महिलाओं को आर्थिक संबल देने की बात तो हुई थी। साथ ही उनके बच्चों के पोषण में बढ़ोतरी का भी दावा किया गया था। जिसका असर वर्तमान में दिखाई दे रहा है।

योजना से महिलाओं को लाभ
प्रत्येक पात्र महिला को उसकी पात्रता अवधि में उसके आधार से जुड़े डीबीटी सक्षम बैंक खाते में प्रति माह तय राशि का भुगतान किया जाता है।यदि कोई महिला 60 वर्ष से कम आयु की है और किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रही है, उसे इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।

योजना के लिए पात्रता
आवेदक मध्य प्रदेश का स्थानीय निवासी होना चाहिए।
आवेदक विवाहित होना चाहिए, जिसमें विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाएं भी शामिल हैं।
आवेदन के कैलेंडर वर्ष में 1 जनवरी को 23 वर्ष पूर्ण कर लिया हो तथा 60 वर्ष से कम आयु हो।

योजना के लिए अपात्रता
महिला/महिला परिवार की संयुक्त स्व-घोषित वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपये से अधिक है
महिला/महिला का कोई भी पारिवारिक सदस्य आयकरदाता है।
किसी महिला/महिला के परिवार का कोई सदस्य भारत सरकार या राज्य सरकार के किसी सरकारी विभाग/उपक्रम/मंडल/स्थानीय निकाय में नियमित/स्थायी कर्मचारी/अनुबंध कर्मचारी के रूप में कार्यरत है या सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन प्राप्त कर रहा है।

योजना की आवेदन प्रक्रिया
आवेदन पत्र ग्राम पंचायत / वार्ड कार्यालय / शिविर स्थल पर उपलब्ध होंगे
आवेदकों को फोटोग्राफ के साथ आवेदन पत्र भरना होगा।
आवेदन पत्र लाडली बहना पोर्टल/ऐप पर कैम्प स्थल/ग्राम पंचायत/वार्ड कार्यालय में जमा किये जायेंगे।

आवश्यक दस्तावेज
परिवार एवं परिवार के सदस्यों की समग्र आईडी, आधार कार्ड
समग्र पर पंजीकृत मोबाइल नंबर

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट