सागर/ खबर डिजिटल/ रहली ब्लाक के गढाकोटा में शनिवार के दोपहर बकौली तिगड्डा स्थित एक क्योस्क संचालक पर मोटर साइकिल से आए दो अज्ञात व्यक्तियों ने अंधाधुंध फ़ायरिंग कर दी।
Madhya Pradesh Hindi News, मध्य प्रदेश समाचार, MP Latest News
मोटर साइकिल पर सवार फायरिंग करने वाला व्यक्ति नकाब पहने था।सीने में कई गोलियां लगने से क्योस्क संचालक राम विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, गंभीर हालत होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद घायल को सागर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है घटना कि जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची जहां घटना के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।
घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने तत्परता से मामले की विवेचना करते हुए आरोपी की पतासाजी कर ली। दुबे ने बताया कि जमीनी विवाद के कारण सेवास निवासी मलखान गौंड ने क्योस्क संचालक पर फायरिंग की है।आरोपी की तलाश की जा रही है।


