Ladli Behna Yojana 36th Kist: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार अपनी सबसे लोकप्रिय लाड़ली बहना योजना के जरिए महिलाओं को एक और बड़ी सौगात देने जा रही है। योजना की 35वीं किस्त 12 अप्रैल को जारी होने के बाद, अब सभी की निगाहें मई महीने में आने वाली 36वीं किस्त पर टिकी हैं। इस बार खास बात यह है कि लाभार्थियों के खाते में बढ़ी हुई राशि यानी 1500 रुपये आने की उम्मीद जताई जा रही है।
कब जारी होगी 36वीं किस्त?
सूत्रों और पिछले आंकड़ों के के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार आमतौर पर हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच योजना की राशि ट्रांसफर करती है। संभावित तिथि की माने तो 10 मई से 15 मई 2026 के बीच राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा सकती है।
इन बातों का रखें ध्यान
आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक हो।
खाते में DBT (डीबीटी) सुविधा सक्रिय (Active) हो।
घर बैठे ऐसे चेक करें अपना भुगतान स्टेटस
ऐसे करें चेंक
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल cmladlibahna.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना लाड़ली बहना रजिस्ट्रेशन नंबर या समग्र आईडी (Samagra ID) दर्ज करें।
स्टेप 4: स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालें और ‘सेंड ओटीपी’ पर क्लिक करें।
स्टेप 5: मोबाइल पर आए ओटीपी को भरकर सर्च करें। आपके भुगतान का पूरा विवरण स्क्रीन पर आ जाएगा।


