P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशरात में सैयद अब्दुल क़ादिर अल कादरी की नातों से सजी महफ़िल,...

रात में सैयद अब्दुल क़ादिर अल कादरी की नातों से सजी महफ़िल, सुबह धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

1500 साला जश्न ए ईद-ए-मीलादुन्नबी ﷺ मुस्लिम समाज ने धुम धाम से मनाया।

राणापुर,नावेद रजा/खबर डिजिटल/1500 साला जश्न ए ईद-ए-मीलादुन्नबी ﷺ मुस्लिम समाज ने धुम धाम से मनाया। गुरूवार रात शब ए विलादत को एम,जी रोड पर अजीमुश्शान महफिल का प्रोग्राम हुआ, जिसमें बड़ी संख्या मे समाजजनों ने हिस्सा लिया। खुशुशी नातख्वा सैयद अब्दुल कादिर अल कादरी साहब ने देर रात तक लोगों को नाते मुस्तफा पर छुमाया। बीच बीच में सैयद साहब नसीहत भी कर रहे थे, ख़ास तौर पर सैयद साहब ने लोगो को बच्चों को दिनी व दुनियावी इल्म हासिल कराने की नसीहत की। आखिर में सलातो सलाम पढ़ा गया व दुआ की गई।

धुम धाम से निकला जुलूस ए मोहम्मदी-शुक्रवार सुबह मुस्लिम समाज ने अपने आका की विलादत की खुशियां मनाते हुआ जामा मस्जिद से परंपरागत रूप से बेन्ड पर नाते मुस्तफा पढ़ते हुए जुलुस ए मोहम्मदी निकाला। जुलुस की सरपरस्ती जामा मस्जिद के इमाम साहब मुफ्ती गुलाम साबिर साहब, मौलाना अब्दुल जलील अशरफी साहब व मुस्लिम पंच सदर सलमान निजामी ने की, दोनों मौलाना साहब के साथ समाज के वरिष्ठो को घोड़े पर बैठाया गया था। जुलुस के दौरान समाज के युवाओं ने बच्चों के लिए जगह जगह चाकलेट, आइसक्रीम, लस्सी आदि बांटने का इंतेजाम भी किया था। जामा मस्जिद से शुरू हुआ जुलुस अपने पारंपरिक मार्ग एमजी रोड, थाना चौराहा, हरिऊम चौक,सोनी बाजार, बोहरा बाज़ार,शिवाजी चौक आदि होता हुआ बस स्टैंड पहुंचा जहां आतिशबाज़ी की गई, जिसके बाद जुलुस पुनः जामा मस्जिद पहुंचा जहां सलातो सलाम पढ़ा गया व दुआ की गई। आज रात में जमात खाने पर लंगर ए मोहम्मदी भी होगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट