P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशराणापुर:बस स्टैंड पर श्रमदान कर हुई स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े की हुई...

राणापुर:बस स्टैंड पर श्रमदान कर हुई स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े की हुई शुरुआत

नगर परिषद अध्यक्ष ने दिलाई स्वच्छता व नशा मुक्ति की शपथ

राणापुर, नावेद रजा/खबर डिजिटल/ राज्य शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले “स्वच्छता ही सेवा अभियान” का शुभारंभ नगर परिषद राणापुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री दीपमाला दिलीप सिंह नलवाया, पार्षदगण, कर्मचारी व नागरिकों ने स्थानीय बस स्टैंड परिसर में सफाई श्रमदान किया और लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।नगर परिषद अध्यक्ष ने उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता और नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में पार्षद कन्हैया लाल प्रजापत, मांगीलाल गाहरी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष सोनी, पत्रकार संघ के पंकज जागेटिया, कमलेश नाहर, तेजा गाहरी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा, राजस्व निरीक्षक चंद्रकांत जैन, उपयंत्री अर्पित हटीला, स्टोर कीपर अनिल जैन, सफाई दरोगा चिमनलाल चौहान, सईद मकरानी सहित जनपद क्षेत्र के सरपंच, पंच एवं नागरिक मौजूद रहे।

1000760678

यह भी पड़ेPM की सभा के लिए जा रही बस ने मासूम को कुचला, इलाज के दौरान मौत

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट