P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशझाबुआPM की सभा के लिए जा रही बस ने मासूम को कुचला,...

PM की सभा के लिए जा रही बस ने मासूम को कुचला, इलाज के दौरान मौत

हादसे के बाद अफरा-तफरी, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

झाबुआ, नावेद रजा/खबर डिजिटल/ ग्राम पंचायत बोचका से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए ग्रामीणों को ले जा रही बस (क्रमांक MP 45 P 0271) ने माछलिया से मुगारोंडी जाने वाले पुलिया पर 7 वर्षीय मासूम आदित्य पिता पूनम वास्केल को रौंद दिया। हादसे के बाद घायल बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामा ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय झाबुआ रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

यह बस सभा के लिए ग्रामीणों को ले जा रही थी। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने हादसे के तुरंत बाद बस पर लगे प्रधानमंत्री की सभा का बैनर हटा दिया, जिससे मामले में छुपाने की कोशिश के आरोप लगे।

स्थानीय ग्रामीण इस दुखद घटना को प्रशासन और परिवहन विभाग की लापरवाही से जोड़ रहे हैं। उनका आरोप है कि आरटीओ ने बस की तकनीकी जांच और चालक की फिटनेस का ठीक प्रकार से निरीक्षण नहीं किया। बसों की सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी ही इस तरह के अनहोनी हादसों की जड़ है।

ग्राम पंचायत बोचका से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए ग्रामीणों को ले जा रही बस (क्रमांक MP 45 P 0271) ने माछलिया से मुगारोंडी जाने वाले पुलिया पर 7 वर्षीय मासूम आदित्य पिता पूनम वास्केल को रौंद दिया। हादसे के बाद घायल बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामा ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय झाबुआ रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

यह बस सभा के लिए ग्रामीणों को ले जा रही थी। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने हादसे के तुरंत बाद बस पर लगे प्रधानमंत्री की सभा का बैनर हटा दिया, जिससे मामले में छुपाने की कोशिश के आरोप लगे।

स्थानीय ग्रामीण इस दुखद घटना को प्रशासन और परिवहन विभाग की लापरवाही से जोड़ रहे हैं। उनका आरोप है कि आरटीओ ने बस की तकनीकी जांच और चालक की फिटनेस का ठीक प्रकार से निरीक्षण नहीं किया। बसों की सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी ही इस तरह के अनहोनी हादसों की जड़ है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट