P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशप्रधानमंत्री मोदी ने 75वें जन्मदिन पर धार से महिलाओं को दिया बड़ा...

प्रधानमंत्री मोदी ने 75वें जन्मदिन पर धार से महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा

PM मोदी ने महिलाओं को दिया तोहफा, अब जांच और दवाई मिलेगी मुफ्त!

धार/ खबर डिजिटल/ Narendra Modi Dhar women gift – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर मध्यप्रदेश के धार जिले देशभर की महिलओं को बड़ा तोहफा दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक उन्नति को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “मेरा जन्मदिन तभी सार्थक है, जब इसका लाभ देश की माताओं, बहनों और बेटियों को मिले।” इसी सोच के साथ उन्होंने महिलाओं को केंद्र में रखकर ऐतिहासिक योजनाएँ शुरू करने का ऐलान किया।

प्रधानमंत्री ने महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने संबंधी बड़े निर्णय लिए। इसके अलावा, उन्होंने मातृशक्ति के सम्मान में विशेष योजनाओं का खाका पेश किया, जो ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को लाभान्वित करेंगी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी कार्यक्रम में पीएम मोदी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मोदी जी का जीवन महिलाओं, युवाओं और समाज के वंचित वर्ग के लिए प्रेरणा है। धार में हुआ यह आयोजन सिर्फ एक जन्मदिन समारोह नहीं था, बल्कि इसे महिलाओं के सम्मान और उत्थान का राष्ट्रीय संकल्प दिवस माना जा रहा है। महिलाओं में इस घोषणा को लेकर भारी उत्साह देखा गया और उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार जताया।प्रधानमंत्री मोदी का यह कदम न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश की मातृशक्ति को नई दिशा देगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम मित्रा पार्क की सौगात दी

प्रधानमंत्री ने धार से देश के कुल निर्यात में टेक्सटाइल सेक्टर का 9 प्रतिशत योगदान है। टेक्सटाइल सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए पीएम मित्रा पार्क की स्थापना का मिशन प्रारंभ हुआ है। टेक्सटाइल सेक्टर में यह पार्क विकास की नई कड़ी बनेगा। कार्यक्रम में पीएम मित्रा पार्क की विशेषताओं पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने मातृ वंदन योजना की 10 लाख से अधिक हितग्राहियों को राशि अंतरित की। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक बगिया मां के नाम अभियान के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की दीदी लक्ष्मी डूडिया को अमरूद का पौधा भेंट किया गया। इसी दौरान राधा कलमी को 1 करोड़ वां सिकल सेल एनीमिया कार्ड प्रदान किया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट