MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्र-छात्राओं की धड़कनें तेज हो गई हैं। लंबे समय से चल रहा इंतजार कल खत्म होने जा रहा है। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। इस बार खास बात यह है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद छात्रों का परिणाम घोषित करेंगे।
यहां दिखाई देगा रिजल्ट
बोर्ड ने भारी ट्रैफिक को देखते हुए रिजल्ट चेक करने के लिए कई विकल्प दिए हैं। छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइटों के जरिए अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
mpbse.mponline.gov.in
mpresults.nic.in
mponline.gov.in
वेबसाइट क्रैश हो तो न लें टेंशन
अगर भारी लोड की वजह से वेबसाइट धीमी चलती है, तो छात्र अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपना रिजल्द देख सकते है। आप चाहे तो गूगल प्ले स्टोर से MPBSE Mobile App डाउनलोड कर अपना रोल नंबर दर्ज कर रिजल्ट देख सकते है। इसके अलावा छात्र अपने डिजिटल लॉकर अकाउंट पर भी लॉगिन करके अपनी मार्कशीट की डिजिटल कॉपी हासिल कर सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए तैयार रखें ये जानकारी
नतीजे देखने के लिए छात्रों को अपना एडमिट कार्ड साथ रखने की सलाह दी गई है। पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आपको मुख्य परीक्षा का रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, स्क्रीन पर दिया गया सुरक्षा कोड की जरूरत होगी। यह भी बता दें कि नतीजे घोषित होते ही आधिकारिक लिंक सक्रिय कर दिए जाएंगे, जहां से छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।


