झाबुआ/नावेद रजा/खबर डिजिटल/ बुधवार को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे तीन अधिकारियों —1. उप निरीक्षक श्री दिलीप सिंह गौर 2. सहायक उपनिरीक्षक श्री जव सिंह बिलावल 3.कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रतन मेडा को साल व श्रीफल भेंट कर उनके उत्कृष्ट सेवाभाव हेतु शुभकामनाएं दी गईं।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों को उनके दीर्घकालीन कर्तव्यनिष्ठ सेवा हेतु उनके उज्ज्वल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए एवं विभाग द्वारा दिए गए स्नेह व सम्मान हेतु आभार व्यक्त किया।


