Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशउज्जैन: शिल्पा–शमिता शेट्टी ने किए श्री महाकालेश्वर के शयन आरती दर्शन

उज्जैन: शिल्पा–शमिता शेट्टी ने किए श्री महाकालेश्वर के शयन आरती दर्शन

विधि-विधान से की शयन आरती

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एवं शमिता शेट्टी ने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के शयन आरती दर्शन किए। दोनों बहनों ने विधि-विधान से शयन आरती में सम्मिलित होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर समिति ने किया स्वागत
दर्शन के उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर द्वारा शिल्पा शेट्टी एवं शमिता शेट्टी का पुष्पहार एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सत्कार किया गया।

श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह का माहौल
मंदिर परिसर में दोनों अभिनेत्रियों की उपस्थिति से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। दर्शन के दौरान मंदिर प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे दर्शन सुचारू रूप से संपन्न हुए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट