भोपाल/ khabar digital/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav आज 25 मार्च को अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के तीन प्रमुख जिलों Jabalpur, Sagar और Ujjain के दौरे पर रहेंगे। दिनभर के इस कार्यक्रम में जनसंवाद, विकास कार्यों का शुभारंभ तथा वन्यजीव संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं।
सुबह 9:35 बजे मुख्यमंत्री निवास पर ब्रीफिंग के साथ दिन की शुरुआत होगी। इसके बाद वे दिव्यांग बच्चों के साथ स्नेह मिलन और बहनों की पाती कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जन मन सभागार का करेंगे भूमिपूजन
CM मोहन यादव अपने जन्मदिन के अवसर पर 11:30 बजे वे मध्यप्रदेश में सौर ऊर्जा परियोजनाओं के अंतर्गत ‘कुसुम योजना’ के तहत पीपीए जारी करने के कार्यक्रम में भाग लेंगे।
दोपहर 12 बजे “जन-मन सभागार” का भूमिपूजन करने के बाद मुख्यमंत्री भोपाल से Jabalpur के लिए रवाना होंगे। वहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा Sagar जिले के मोहली पहुंचेंगे।
वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में कार्यक्रम
सागर में मुख्यमंत्री मोहन यादव का मुख्य फोकस वन्यजीव संरक्षण पर रहेगा। वे Veerangana Durgavati Tiger Reserve पहुंचकर, नौरादेही में कछुआ छोड़ेंगे साथ ही बाघों को खुले जंगल में छोड़ने (री-इंट्रोडक्शन) के कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही चीता बाड़े का भूमिपूजन भी करेंगे, जो प्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को नई दिशा देगा।
शाम को उज्जैन कार्यक्रम में होंगे शामिल
इसके बाद मुख्यमंत्री Jabalpur होते हुए Indore पहुंचेंगे और फिर हेलीकॉप्टर से Ujjain जाएंगे। शाम 6:55 बजे वे कालिदास अकादमी परिसर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।


