नई दिल्ली / खबर डिजिटल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार की शाम को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 (BSL Global Outreach Summit 2025) में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ये नया भारत का दौर है, आज मोदी जी ने व्यापार को रोकने वाले कई गैर कानूनों को रद्द कर दिया। मध्य प्रदेश में व्यापार के लिए कई बदलाव किए, मध्य प्रदेश में अब समय बदल रहा है, टेक्सटाइल उद्योगों का वैश्विक आयोजन, भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के बीच सेतु, वैश्विक उद्योग जगत के निवेशक शामिल, मेड इन एमपी उत्पादों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय बाजार.
CM Dr. Mohan Yadav Live | नई दिल्ली में आयोजित BSL ग्लोबल आउटरीच समिट-2025
बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में देश-विदेश के प्रमुख निवेशक, निर्माता और कई बड़ी कंपनी के प्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत मंडप में स्थापित मध्यप्रदेश राज्य पवेलियन का भ्रमण किया और राज्य की टेक्सटाइल क्षमताओं तथा औद्योगिक अवसरों का अवलोकन किया। उन्होंने वैश्विक टेक्सटाइल ब्रांड्स के प्रमुखों के साथ राउंडटेबल चर्चा में उन्होंने उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वॉलमार्ट, एच एण्ड एम, ली एण्ड फंग, वाइल्डक्राफ्ट, ब्लैकबेरी जैसी अग्रणी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ वन-ऑन-वन बैठकें कीं। इन बैठकों में राज्य की निवेश संभावनाओं, टेक्सटाइल नीति, और औद्योगिक आधारभूत संरचना को साझा किया।समिट के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि “मध्यप्रदेश वैश्विक ब्रांड्स के लिए एक उभरता हुआ सोर्सिंग हब है और राज्य की टेक्सटाइल नीति निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर प्रदान करती है।”
कार्यक्रम में बीएसएल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स-2025 का वितरण भी किया गया, जिसके तहत लाइफस्टाइल, टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ब्रांड्स और नेतृत्व को सम्मानित किया गया।


