P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम, भोपाल से उमरिया तक...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम, भोपाल से उमरिया तक दौरा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उमरिया के दौरे पर रहेंगे। युवा सदन कार्यक्रम, NDDB बैठक और संवाद में लेंगे हिस्सा।

भोपाल/ खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सोमवार, 30 दिसंबर 2025 को राजधानी भोपाल सहित उमरिया जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का दिनभर का कार्यक्रम प्रशासनिक बैठकों, संवाद कार्यक्रमों और स्थानीय आयोजनों से भरा रहेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11:20 बजे भोपाल के मालवीय नगर स्थित युवा सदन पहुंचेंगे, जहां वे एक स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से संवाद और क्षेत्रीय विषयों पर चर्चा की संभावना है।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री प्रातः 11:45 बजे मुख्यमंत्री राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एन.डी.डी.बी.) के साथ संपादित अनुबंध के अंतर्गत गठित स्टेयरिंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में दुग्ध विकास, सहकारिता और संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी, साथ ही भविष्य की कार्ययोजनाओं पर भी विचार-विमर्श होगा।
दोपहर 12:45 बजे मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों और संबंधित हितधारकों से चर्चा करेंगे। यह संवाद प्रदेश के विकास से जुड़े अहम विषयों पर केंद्रित रहेगा।
दोपहर 02:35 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से उमरिया जिले के लिए रवाना होंगे। शाम 04:10 बजे वे उमरिया पहुंचकर ग्राम सरमनिया, तहसील मानपुर, जिला उमरिया पहुंचेंगे। यहां भी मुख्यमंत्री एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे क्षेत्रीय जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को सुनेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट