P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीमहिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल


महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कटनी – थाना स्लीमनाबाद क्षेत्र में महिलाओं के साथ बदतमीजी और मारपीट करने के आरोप में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 अक्टूबर 2025 को एक महिला द्वारा थाना स्लीमनाबाद में आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसमें ग्राम तेवरी निवासी राजुल असाटी एवं प्रकाश असाटी पर आवेदिका तथा उसकी सहेली के साथ बदतमीजी और मारपीट करने का आरोप लगाया गया था।

महिला की शिकायत पर थाना स्लीमनाबाद में अपराध क्रमांक 562/25 धारा 74, 75, 76, 115(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय, कटनी में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जिला जेल कटनी भेज दिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट