Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशUjjain Mahakal: भस्म आरती के दौरान बाबा ने दिए दर्शन, हैरान रह...

Ujjain Mahakal: भस्म आरती के दौरान बाबा ने दिए दर्शन, हैरान रह गए लोग

उज्जैन में महाकाल मंदिर क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान एक अप्रत्याशित खोज सामने आई है. सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत बड़े गणेश मंदिर के पास बनाई जा रही टनल की खुदाई के दौरान मजदूरों को एक शिवलिंग मिला. जैसे ही यह जानकारी सामने आई, वहां मौजूद कर्मचारियों ने श्रद्धा के साथ पूजा की और तुरंत अधिकारियों व प्रशासन को इसकी सूचना दी.

खुदाई में मिला शिवलिंग

शिवलिंग मिलने के बाद कुछ समय के लिए खुदाई का काम रोक दिया गया. विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद शिवलिंग को सुरक्षित स्थान पर स्थापित किया गया, जिसके बाद काम दोबारा शुरू किया गया. इस घटना से वहां मौजूद लोग भावुक हो गए और इसे आस्था से जोड़कर देखा. इससे पहले भी महाकाल मंदिर के आसपास खुदाई में एक प्राचीन मंदिर के अवशेष मिलने की बात सामने आ चुकी है, जिसे करीब एक हजार साल पुराना माना गया था.

महाकाल में हो भस्म आरती के दौरान मिला शिवलिंग

मंदिर से जुड़े पुजारी आकाश शर्मा के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब मंदिर के भीतर भस्म आरती चल रही थी. ऐसे शुभ समय में शिवलिंग का मिलना श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है. खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और जल चढ़ाकर पूजा करने लगे. कई श्रद्धालुओं का मानना है कि सिंहस्थ से पहले यह भगवान की विशेष कृपा का संकेत है.

फिलहाल निर्माण कार्य रूका

प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फिलहाल निर्माण कार्य को रोक दिया है और पूरी जानकारी पुरातत्व विभाग को भेज दी गई है. अब विशेषज्ञ इस शिवलिंग की प्राचीनता और ऐतिहासिक महत्व का अध्ययन करेंगे. अधिकारियों का कहना है कि यदि आसपास और भी पुरातात्विक अवशेष मिलते हैं तो खुदाई का तरीका बदलकर सावधानी के साथ काम किया जाएगा. फिलहाल पूरे क्षेत्र को सुरक्षित कर दिया गया है और निगरानी के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है. यह घटना एक बार फिर उज्जैन की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता को सामने लाती है, जहां आज भी जमीन के नीचे कई रहस्य छिपे होने की संभावना बनी हुई है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट