Tuesday, January 13, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSeoni News : ग्राम झिंझरई की ग्राम चौपाल में पहुंची कलेक्टर शीतला...

Seoni News : ग्राम झिंझरई की ग्राम चौपाल में पहुंची कलेक्टर शीतला पटले… इस बात पर हुई खुश

आजीविका मिशन की महिलाओं से की चर्चा

घंसौर(सिवनी)/मनोज नामदेव/खबर डिजिटल/ कलेक्टर शीतला पटले ने गुरुवार को घंसौर विकासखण्ड के सुदूर सीमावर्ती ग्राम झिंझरई पहुंचकर ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर पात्र शासकीय योजनाओं के लाभ तथा योजनाओं के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी ली। इस अवसर पर जनपद सदस्य चंद्रशेखर चतुर्वेदी, जनपद सदस्य तिलक वर्मन, एसडीएम बिसन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

स्व-सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद
कलेक्टर शीतला पटले ने सर्वप्रथम महिला स्व-सहायता समूह की बहनों से संवाद कर समूह की गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने महिलाओं से समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन तथा आय में हुई बढ़ोतरी को विस्तार से सुना। कलेक्टर ने आजीविका मिशन से जुड़कर महिलाओं के जीवन में आए परिवर्तन की कहानियाँ सुनकर प्रसन्नता व्यक्त की और सभी महिलाओं एवं उनके परिवारजनों को सफलता के लिए बधाई दी।

महिलाओं को कलेक्टर ने दिया संदेश
कलेक्टर पटले ने कहा कि महिलाओं में कला एवं कौशल की कोई कमी नहीं है। स्थानीय स्तर पर बनाए जा रहे पापड़, अचार, सजावटी वस्तुओं की बाजार में हमेशा मांग बनी रहती है। उन्होंने महिलाओं को आय में वृद्धि के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने हेतु प्रोत्साहित किया, ताकि पूरा समूह वृहद स्तर पर उत्पादन कर सके और बड़े शहरों एवं राज्यों के बाजारों में सप्लाई सुनिश्चित की जा सके।

स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं
ग्राम चौपाल के दौरान कलेक्टर शीतला पटले ने स्थानीय ग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लिया, और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट