P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशउज्जैनUjjain News : लव जिहाद पर फूटा आक्रोश.. हिंदू संगठनों का प्रदर्शन…...

Ujjain News : लव जिहाद पर फूटा आक्रोश.. हिंदू संगठनों का प्रदर्शन… आगजनी, तोड़फोड़

पुलिस के साथ हुई झड़प

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ जिले के महिदपुर रोड क्षेत्र में बुधवार को छेड़छाड़ के एक मामले के बाद तनावपूर्ण स्थिति बन गई। 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़ के आरोप में एक ऑटो चालक को पकड़ने और उसके साथ मारपीट की घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया, जिसके चलते महिदपुर रोड बंद कर दिया गया।

आरोपी की पहचान जुबेर मंसूरी
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान जुबेर मंसूरी के रूप में हुई है, जो लंबे समय से नाबालिग को कोचिंग लाने–ले जाने का काम कर रहा था। मंगलवार रात छेड़छाड़ की शिकायत के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसमें कुछ संदिग्ध वीडियो मिलने की बात कही जा रही है। इन वीडियो की जांच की जा रही है।

आरोपी का जुलूस निकालने की मांग
घटना के बाद बुधवार सुबह से बजरंग दल और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपी का जुलूस निकालने और उसके घर पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने महिदपुर नगर बंद कराया, जिससे यातायात और जनजीवन प्रभावित रहा। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने स्कूल वाहनों में मुस्लिम ड्राइवरों को हटाने की मांग करते हुए नारेबाजी भी की।

प्रदर्शन के दौरान जमकर बवाल
हिंदूवादी संगठनों के विरोध प्रदर्शन के दौरान दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की गई। कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हुई, जिसके बाद विरोध करने वालों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।

पुलिस ने दी जानकारी
जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और कानून को अपने हाथ में न लेने की अपील की है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट