उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ जिले के घट्टिया थाना क्षेत्र स्थित ग्राम जैथल टेक में रहने वाले 4 साल के बालक को स्ट्रीट डॉग ने काट लिया। बालक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर आए जहां रेबीज का इंजेक्शन लगाकर उसे भर्ती किया गया है।
बच्चा बुरी तरह घायल
जानकारी के अनुसार प्रियांशु पिता अर्जुन माली उम्र 4 साल निवासी जैथल टेक रविवार को दोपहर में अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक कटी हुई पतंग देखकर उसे पकडने के लिए भागा। तभी एक स्ट्रीट डॉग उसके पीछे पड़ गया। कुत्ते ने बालक को बुरी तरह घायल कर दिया। उसके मुंह, गाल, आंखें और पूरा चेहरे को काटकर जख्मी कर दिया। बालक के हाथ और पैर पर भी काटकर गंभीर जख्मी कर दिया। बालक को परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और रेबीज का इंजेक्जिशन लगाने के बाद उसे भर्ती कर अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
स्ट्रीट डॉग्स को लेकर बढ़ी चिंता
बच्चे का परिजन ने स्ट्रीट डॉग्स को लेकर प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है, उनका कहना है कि फिर किसी दूसरे के बच्चे के साथ ऐसा ना हो, इसके लिए आवारा कुत्तों का समाधान निकालना चाहिए।


