P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशUjjain News : बैंक ऑफ इंडिया में चोरी का प्रयास, बदमाश शटर...

Ujjain News : बैंक ऑफ इंडिया में चोरी का प्रयास, बदमाश शटर तोड़कर फरार

पुलिस जांच में जुटी

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ मक्सी रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया में बीती रात बदमाशों द्वारा चोरी की नीयत से शटर तोड़कर वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया गया। हालांकि, अपराधी बैंक के अंदर प्रवेश कर किसी भी तरह की चोरी नहीं कर पाए और मौके से फरार हो गए।

बैंककर्मी ने दी जानकारी
घटना की जानकारी गुरुवार सुबह लगभग 8:40 बजे बैंककर्मी सुमित सिसोदिया के बैंक पहुंचने पर मिली। उन्होंने शटर के ताले टूटे हुए देखे, जिसके बाद तुरंत पुलिस की डायल 112 पर सूचना दी गई। साथ ही बैंक मैनेजर शुभलक्ष्मी को भी घटना से अवगत कराया गया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही सीएसपी दीपिका शिंदे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और पूरे मामले की गहन पड़ताल शुरू की। अपराध स्थल पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को भी जांच के लिए बुलाया गया, जिन्होंने अपने स्तर पर सुराग तलाशने का प्रयास किया।

बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी का दावा
जांच अधिकारी सीएसपी दीपिका शिंदे के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दे सके। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट