खबर डिजिटल. अंकित झारिया. बड़वारा पहुँचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे ने उमरियापान को तहसील घोषित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
पत्र में बताया गया कि उमरियापान उपतहसील लगभग 40 किलोमीटर के भौगोलिक क्षेत्र में फैली हुई है, जिसमें 62 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इसके अलावा भारत का भौगोलिक केंद्र बिंदु भी इसी क्षेत्र में स्थित है। यहां शासकीय महाविद्यालय और महर्षि विश्वविद्यालय भी संचालित हैं।
विजय दुबे ने कहा कि इतने बड़े क्षेत्र और संस्थानों को देखते हुए उमरियापान को तहसील का दर्जा मिलना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि प्रशासनिक सुविधा और जनहित में इसे तहसील घोषित कर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान की जाए।


