P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपाल: मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बजट, लोन और...

भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बजट, लोन और जीआई टैग पर कही यह बात

मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस और बजट पर बयान

भोपाल/ परवेज खान/ खबर डिजिटल/ मंत्री विश्वास सारंग ने जीतू पटवारी की प्रेसवार्ता पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस बिना तथ्य के विरोध करना उसकी आदत बन गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मध्यप्रदेश ने केंद्र सरकार की ओर से दी गई लोन लिमिट से कम ऋण लिया है। मंत्री ने कहा कि ऋण लेकर जनता के कल्याण के लिए खर्च करना गलत नहीं है, और अर्थशास्त्रियों का भी यही मत है। उन्होंने प्रदेश में सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में आर्थिक अनुशासन को भी सराहा और बताया कि केंद्रीय बजट 2047 विकसित भारत की नींव का बजट है, जिसमें हर क्षेत्र के लिए प्रावधान किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी पर टिप्पणी

सारंग ने कहा कि अपने समर्थकों को पद देना कांग्रेस की आदत है। उन्होंने चुनौती दी कि कांग्रेस अपनी कार्यकारिणी को एकसाथ इकट्ठा कर के दिखाए। मंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस में अनुशासन का अभाव है।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर प्रतिक्रिया

मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को किसी भी तरह का ज्ञान नहीं है। उन्होंने पीएम मोदी की विदेश नीति की सराहना करते हुए कहा कि अमेरिका के साथ डील से भारत विश्वगुरु बनेगा। राहुल गांधी के स्क्रिप्टेड बयान की ओर भी संकेत किया।

प्रदेश कांग्रेस टैलेंट हंट पर टिप्पणी

सारंग ने कहा कि कांग्रेस टैलेंट की बात करती है लेकिन उसकी डिक्शनरी में योग्यता और टैलेंट नहीं है। उन्होंने पुराने नेताओं का उदाहरण देते हुए इसे साबित किया।

प्रदेश उत्पादों के जीआई टैग पर बयान

मंत्री ने कहा कि सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार विकास और कल्याण के नए अवसर सृजित कर रही है। जीआई टैग से प्रदेश के उत्पादों को पहचान और रोजगार के अवसर मिलेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट