Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशJhabua News: मतदाता सूची पुनरीक्षण (S.I.R) अभियान प्रारंभ-4 नवम्बर से 4 दिसम्बर...

Jhabua News: मतदाता सूची पुनरीक्षण (S.I.R) अभियान प्रारंभ-4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक होगी कार्रवाई

बीएलओ घर-घर पहुँचेंगे — दो पासपोर्ट साइज फोटो रखें तैयार

राणापुर/नावेद रजा/खबर डिजिटल/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वर्ष 2025 की मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य राणापुर क्षेत्र में प्रारंभ हो गया है। यह विशेष अभियान 4 नवम्बर 2025 से 4 दिसम्बर 2025 तक चलेगा। इस दौरान बी.एल.ओ.(BLO) घर-घर पहुँचकर मतदाताओं के दस्तावेज़ों का सत्यापन करेंगे तथा गणना पत्रक भरेंगे।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि प्रत्येक मतदाता 02 पासपोर्ट साइज नवीन फोटो अपने पास अनिवार्य रूप से सुरक्षित रखें, ताकि BLO द्वारा माँगे जाने पर गणना पत्रक में चस्पा किया जा सके। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 की तैयारी के लिए यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः सभी मतदाता सहयोग प्रदान करते हुए अपने-अपने विवरणों का सत्यापन समय पर करवाएं।

नगरपालिका प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि BLO के आगमन पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट