P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशJhabua News: चूई गाँव में हर बुधवार लगेगा हाट, ग्रामीणों को मिलेगी...

Jhabua News: चूई गाँव में हर बुधवार लगेगा हाट, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

स्थानीय पहल से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा गाँव

झाबुआ/नावेद रजा/खबर डिजिटल/राणापुर तहसील के चूई गाँव में ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या अब समाधान की दिशा में बढ़ती दिखाई दे रही है। दूर-दराज़ बाजार होने के कारण रोज़मर्रा की जरूरतों के लिए ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसे देखते हुए गाँव के लोगों ने आपसी सहमति से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

अब हर बुधवार को चूई गाँव में स्थानीय हाट (बाजार) लगेगी। इस हाट में सब्ज़ी, फल, अनाज, घरेलू उपयोग का सामान सहित छोटे व्यापारियों की दुकानें लगेंगी। इससे ग्रामीणों को अपनी आवश्यक वस्तुएँ गाँव में ही उपलब्ध हो सकेंगी।

हाट शुरू होने से ग्रामीणों को दूर बाजार जाने की मजबूरी से छुटकारा मिलेगा, साथ ही समय और पैसे की भी बचत होगी। स्थानीय किसानों और छोटे व्यापारियों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा, जिससे गाँव की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

यह निर्णय चूई गाँव की एकता, सहभागिता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक माना जा रहा है। गाँव के बुज़ुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने मिलकर इस पहल को सफल बनाने का संकल्प लिया है।

ग्रामीणों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि बुधवार के हाट को सफल बनाने में सहयोग करें और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा दें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट