P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमहिलाओं ने पुलिस पर लगाया आरोप, मारपीट की महिलाओं ने सुनाई दास्तां

महिलाओं ने पुलिस पर लगाया आरोप, मारपीट की महिलाओं ने सुनाई दास्तां

कोतवाली पुलिस पर लगा गंभीर आरोप

मरिया/केजी पाण्डेय/खबर डिजिटल/ जिले के वार्ड नंबर 11 में कोतवाली पुलिस पर महिलाओं ने मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। मामला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा, जहां एसपी विजय भागवानी ने संज्ञान लेते हुए दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस चोरी के आरोपी की तलाश में गई थी, तभी विवाद हो गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर पैसे मांगने और बिना महिला पुलिसकर्मी के मारपीट करने का आरोप लगाया है।

पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार?
उमरिया कोतवाली अंतर्गत वार्ड नंबर 11 की कुछ महिलाओं ने कोतवाली पुलिस पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के बाद पीड़ित महिलाएं उमरिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद एसपी विजय भागवानी ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने बताया कि कोतवाली पुलिस चोरी के एक आरोपी की तलाश में संबंधित महिलाओं के घर गई थी। इसी दौरान पुलिस और महिलाओं के बीच विवाद हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

एसपी ने दिया आश्वासन
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग किसी भी तरह की मनमानी या मारपीट बर्दाश्त नहीं करेगा। मामले की प्रारंभिक जांच में लापरवाही पाए जाने पर दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। वहीं, पीड़ित नान भाई ने बताया कि पहले दो पुलिसकर्मी उनके घर आए और फिर कुछ देर बाद और जवानों को बुलाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनके बेटे को ले जाने की कोशिश की और पैसे की मांग की। पैसे न देने पर पुलिस ने परिवार के सदस्यों के साथ डंडों से जमकर मारपीट की। पीड़ितों का कहना है कि मौके पर कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी।फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट