कटनी। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी अमले ने जिले में बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी वृत्त कटनी-2 के अंतर्गत ग्राम निमियाहार और आधारकाप में दबिश देकर टीम ने 150 किलो महुआ लाहन और 13 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त की। मौके पर ही लाहन को नष्ट कर दिया गया।
जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम ने बताया कि जब्त महुआ लाहन और शराब की कीमत लगभग 16 हजार 950 रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं (च) के तहत 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
इसी दौरान जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत की जांच पर भी कार्रवाई हुई। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर आबकारी वृत्त स्लीमनाबाद अंतर्गत ग्राम तिलहरी निमास में दबिश देकर एक और प्रकरण दर्ज किया गया।


