P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीअवैध हथियार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

अवैध हथियार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

कटनी/ दीपक गुप्ता/ खबर डिजिटल/ पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर बहोरीबंद पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया व टीम ने ग्राम सुहास मोड़ पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। उसके पास से लोहे का धारदार चाकू (बका) बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सूर्यप्रताप चौधरी (28 वर्ष), निवासी ग्राम इमलिया, थाना स्लीमनाबाद के रूप में हुई।
आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट बनने पर उसे जिला जेल कटनी भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अखलेश दाहिया, प्रधान आरक्षक सुनील बागरी, आरक्षक आकाश साहू और अतुल जैन की सराहनीय भूमिका रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट