P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीयुवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न, ‘पंचायत चलो अभियान’ की हुई...

युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न, ‘पंचायत चलो अभियान’ की हुई शुरुआत

खबर digital News कटनी— भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश के सह प्रभारी रुपेश भदौरिया के कटनी दौरे के दौरान युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल ने की, जिसमें जिले से लेकर ब्लॉक स्तर तक निर्वाचित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए रुपेश भदौरिया ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना युवा कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पूरे देश में युवा कांग्रेस द्वारा ‘पंचायत चलो अभियान’ चलाया जा रहा है, जिसके तहत गांव-गांव जाकर जनता की समस्याओं को सुना जाएगा। उन्होंने कहा कि With IYC ऐप के माध्यम से प्रत्येक पदाधिकारी के कार्यों का मूल्यांकन किया जाएगा और उसी आधार पर संगठन में जिम्मेदारियां तय होंगी।भदौरिया ने युवाओं से वोट चोरी जैसे मुद्दों पर जागरूक होकर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना के तहत 3000 रुपये देने का वादा किया गया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ। साथ ही रिक्त पदों पर भर्ती न होने से शिक्षित युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है।बैठक में आदिवासी जमीन घोटाले, सहारा और एक्सिस माइनिंग मामलों को लेकर संघर्ष कर रहे युवा कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ की सराहना करते हुए भदौरिया ने कहा कि इस मुद्दे को युवा कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर भी उठाएगी, ताकि गरीब और पीड़ित जनता को न्याय मिल सके।बैठक को नवनियुक्त प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा अंशु, कटनी प्रभारी प्रिंस नवांगे, सह प्रभारी उदित देव परमार सहित चारों विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष सचिन गर्ग, शैलेश जायसवाल, दीपक यादव और शुभम साहू ने भी संबोधित किया। जिला एवं ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती को लेकर अपने विचार रखे।बैठक के बाद विधानसभा मुड़वारा के अध्यक्ष सचिन गर्ग के नेतृत्व में इमलिया पंचायत में ‘पंचायत चलो अभियान’ के तहत चौपाल का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। रुपेश भदौरिया ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से युवा कांग्रेस हर वार्ड और पंचायत तक पहुंचेगी और जनता की आवाज बनेगी।इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल पांडेय और आनंद पटेल, पार्षद विनीत जायसवाल, आईटी सेल प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक गुप्ता, एनएसयूआई प्रदेश सचिव अजय खटिक, आईटी सेल प्रदेश महासचिव सूर्यकांत कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट