Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकरंट से तड़पकर गाय की मौत, सूचना के बाद भी नहीं पहुंचा...

करंट से तड़पकर गाय की मौत, सूचना के बाद भी नहीं पहुंचा बिजली विभाग?

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी– शहर के विवेकानंद वार्ड स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल वाली गली में गुरुवार को करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। घटना रिंकू स्टेशनरी के सामने, डॉ. अशोक विश्वकर्मा की क्लिनिक के बगल की बताई जा रही है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल विद्युत विभाग को दी गई, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अभी भी करंट फैलने की आशंका बनी हुई है, जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों की जान को खतरा बना हुआ है।घटना के बाद इलाके में लोगों में आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों ने विद्युत विभाग से तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर तकनीकी जांच कराने तथा जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट