Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीतालाब गहरीकरण से जल संरक्षण की मिसाल, जल गंगा संवर्धन अभियान को...

तालाब गहरीकरण से जल संरक्षण की मिसाल, जल गंगा संवर्धन अभियान को मिली नई गतिरीठी

,खबर digital news संवाददाता कटनी जल संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए ग्राम बरियारपुर में तालाब गहरीकरण का कार्य संपन्न किया गया। यह कार्य मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नवांकुर संस्था कायनात जन सहयोग सेवा समिति द्वारा जनसहयोग से कराया गया।गर्मी के मौसम में लगातार गिरते भू-जल स्तर और बढ़ती जल समस्या को देखते हुए समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों ने तालाब के पुनर्जीवन का बीड़ा उठाया। सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से जेसीबी मशीन की सहायता से तालाब में वर्षों से जमी गाद और सिल्ट को हटाकर उसका गहरीकरण किया गया, जिससे आगामी वर्षा ऋतु में अधिक मात्रा में जल संग्रहण संभव हो सकेगा।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि जल स्रोतों का संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। तालाब के गहरीकरण से वर्षा जल का बेहतर संचयन होगा, भू-जल स्तर में सुधार आएगा तथा किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों को जल संकट से राहत मिलेगी। यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगा।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने समिति की पहल की सराहना करते हुए कहा कि “जल है तो कल है” का संदेश तभी सार्थक होगा, जब प्रत्येक नागरिक जल स्रोतों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाए। ग्रामीणों ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों में सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में किया गया यह प्रयास न केवल जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बना है, बल्कि सामुदायिक सहभागिता की एक प्रेरणादायक मिसाल भी प्रस्तुत कर रहा है। बरियारपुर का यह अभियान अब आसपास के गांवों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनता नजर आ रहा है।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट