हरदा हादसे में 7 की मौत, 100 गंभीर घायल, मचा हड़कंप

Harda Hadsa : हरदा फटाका फैक्ट्री में अचानक आग लगने से शहर में हडकंप मच गया। हादसे में सैकड़ों लोगों के घायल होने की जानकारी हैं। मौके पर कलेक्टर एसपी समेत तमाम अधिकारी पहुंच चुके हैं आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। मौके पर फायर ब्रिगेड लगातार प्रयास कर रही है। 

जानकारी के अनुसार एंबुलेंस की मदद से फंसे लोगों को निकालने का प्रयास जारी हैं।  लगातार फायर ब्रिगेड से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोग फंसे हुए है। सीएम मोहन यादव ने प्रशसन को कड़े निर्देश जारी किए है। साथ ही मृतक और घायलों को सहायता राशि देने का ऐलान किया है। 

आपको बता दें कि एक से डेढ़ साल पहले भी फटाका फैक्ट्री में आग लगी थी। जिसके कारण कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी थी। प्रशासन ने उस वक्त भी फैक्ट्री संचालक सोमेश अग्रवाल राजू के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की थी। वह हमेशा प्रशासन की मिली भगत से ही अपनी फैक्ट्री चलाते हुए आ रहा है। फटाका फैक्ट्री संचालक के द्वारा घर-घर बारूद दिया जाता था ताकि वहां घर पर बैठकर फटाका बना सके।

पटाखा फैक्ट्री में जिस दिन आग लगी थी उसे दिन भी 80 से 100 लोग फैक्ट्री में काम कर रहे थे फैक्ट्री संचालक के द्वारा मजदूरों के लिए कोई भी सुविधा नहीं थी जिससे कि वह अपनी जान बचाकर भाग सके। पूर्व में भी पटखा संचालक राजू अग्रवाल के खिलाफ में शिकायत की गई थी, इसके बाद भी प्रशासन ने कोई एक्शन नहीं लिया। अगर प्रशासन एक्शन लेता तो आज इतनी बड़ी घटना नहीं होती।

हरदा शहर में फैक्ट्री में लगने से पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है। एंबुलेंस की मदद से घायल लोगों को हरदा से भोपाल एंबुलेंस से लाया जा रहा है। वही कुछ घायलों को जिला चिकित्सालय में ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment