Award people in mp : स्वतंत्रता दिवस  पर 78 लोग वीरता पदक से सम्मानित, यहां देखें पूरी लिस्ट

Award people in mp : स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाल परेड़ ग्राउंड भोपाल में 78 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। ये पुरस्कार पुलिस, जेल और नागरिक सेवाओं के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के वीरता, विशिष्ठ सेवा और सरहानीय सेवा पदकों से सम्मानित किया। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने वीरता विशिष्ठ सेवा, नागरिक सुरक्षा और सराहनीय सेवा के लिए 78 अधिकरी-कर्मचारियों को बधाईयाँ और शुभकामनाएँ दी।

वीरता पदक से सम्मानित धिकारी-कर्मचारियों की देखें पूरी लिस्ट / mp gallantry medals awarded name list

  • वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक

सागर पुलिस अधीक्षक श्री तरूण नायक, रतलाम पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, कनकी बालाघाट हॉक-फोर्स के सहायक सेनानी, श्री रवि द्विवेदी, उप निरीक्षक श्री हिम्मत सिंह, श्री विपिन खलको, श्री राम पदम, श्री अजीत सिंह, और सहायक उप निरीक्षक श्री बैसाखू लाल को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया।

  • विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक

पुलिस मुख्यालय में पदस्थअतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, (अजाक) श्री राजेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्तवार्ता) श्री आदर्श कटियार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, (प्रशासन) श्री डी. श्रीनिवास राव, संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग डॉ. रवि कुमार गुप्ता, पुलिस कमिश्नरेट इंदौर के उप पुलिस अधीक्षक, रेडियो, श्री सुभाष सिंह, निरीक्षक, रेडियो, भोपाल (सेवानिवृत्त) श्री प्रमोद पीटर, निरीक्षक (एम) पीएस टू डीजीपी भोपाल श्री निरंजन कुमार श्रीवास्तव और कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक, सीआईडी भोपाल श्री लल्लूराम त्यागी को विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया।

  • जेल विभाग में विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक

जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल जबलपुर श्री गोपाल प्रसाद ताम्रकार, जेल अधीक्षक (सेवानिवृत्त), क्षेत्रीय जेल प्रबंधन भोपाल श्री रमेश चंद्र आर्य, जेल अधीक्षक, जिला जेल, हरदा श्री महावीर सिंह रावत और मुख्य प्रहरी केन्द्रीय जेल, सतना श्री बृजराज सिंह बघेल को जेल विभाग में विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किया गया।

  • नगर सेना तथा नागरिक सुरक्षा के लिए विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक

डिवीजिनल कमाण्डेन्ट, होमगार्ड, इंदौर श्री भोजपाल वर्मा और डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट, होमगार्ड, छतरपुर के श्री करण सिंह को नगर सेना तथा नागरिक सुरक्षा के लिए विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किया गया।

  • सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक

पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र, पुलिस महानिरीक्षक सागरश्री अनुराग, पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमचश्री सुंदर सिंह कनेश, सहायक पुलिस महानिरीक्षक ई.ओ.डब्ल्यू. भोपाल सुश्री पल्लवी त्रिवेदी, पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त भोपाल श्री मनु व्यास,अति पुलिस अधीक्षक, उप परिवहन आयुक्त कार्यालय ग्वालियर श्री दिलीप सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक, एमटीएस, रीवा श्री महेन्द्र कुमार छारी, उप सेनानी, 23वीं वटालियन श्री रामप्रताप पटेल, उप सेनानी, प्रथम वटालियन इंदौरश्री चंद्रशेखर कौशिक, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी, श्री ध्यान सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त इंदौर श्री हरि सिंह रघुवंशी, उप पुलिस अधीक्षक, एसबी. पु.मु. भोपाल श्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त, म.प्र. भोपाल श्री सूर्यकांत अवस्थी, सहायक पुलिस आयुक्त हीरानगर, इंदौर श्री धैर्यशील येवले और निरीक्षक, लोकायुक्त, श्री वीरेन्द्र कुमार सिंह, निरीक्षक ईओडब्ल्यू, डॉ. दिनेश जोशी, निरीक्षक, रेडियो, मुख्यालय, श्री सुरेश कुमार गुप्ता, निरीक्षक (एम) पीए टू पुमनि, कार्यालय ग्रामीण इंदौर श्री सुनील कुमार जैन, सूबेदार (एम), प्रशासन, श्री हिमांशु त्रिवेदी, सूबेदार (एम) आरएपीटीसी, इंदौर श्री विनोद कुमार भटेवरा, उप निरीक्षक (एम) सीधी (स्व.) श्री रामसुंदर सोंधिया, उप निरीक्षक (एम) प्रबंध, श्री राम बहोर वर्मा, उप निरीक्षक (एम) प्रशासन श्री संजय सुधाकर निरखे, उप निरीक्षक, रेडियो, पुलिस प्रशिक्षण शाला, इंदौर श्री हरेन्द्र कुमार चन्द्रायन, (कार्यवाहक) उप निरीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर श्री हरि प्रसाद तीलवे, सहायक उप निरीक्षक, सीआईडी, श्री विनोद कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक एसबी श्री सेवाराम मैथिल, प्रधान आरक्षक रेडियो, श्री सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, (कार्यवाहक) प्रधान आरक्षक, रेडियो, श्री भरत कुमार मजुमदार, आरक्षक (एम) ईओडब्ल्यू, श्री प्रेमलाल तिवारी, (कार्यवाहक) प्रधान आरक्षक, प्रशासन, श्री उवेस खान, और आरक्षक ईओडब्ल्यू श्री मदन मुरारी शुक्ला को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किया गया।

  • जेल विभाग सराहनीय सेवा पदक

मुख्य प्रहरी (सेवानिवृत्त) जेल मुख्यालय श्री इकबाल अहमद, मुख्य प्रहरी, केन्द्रीय जेल श्री अजय बहादुर सिंह, मुख्य प्रहरी, देवास श्री रामेश्वर झणियों, मुख्य प्रहरी सिवनी श्री हेमराज पटेल, मुख्य प्रहरी, केन्द्रीय जेल उज्जैन श्री ओमप्रकाश सिंह, प्रहरी केन्द्रीय जेल, श्री रामपाल सिंह, प्रहरी, मुख्य प्रहरी, सब जेल, लवकुशनगर श्री राम बहादुर कोल, मुख्य प्रहरी, सब जेल, लखनादौन श्री घनश्याम भाजीपाले, प्रहरी, केन्द्रीय जेल, इंदौर श्री ईश्वरलाल शर्मा, मुख्य प्रहरी, केन्द्रीय जेल, रीवा श्री वाल्मिक प्रसाद त्रिपाठी, प्रहरी, केन्द्रीय जेल, रीवा श्री श्यामसुंदर दुबे, प्रहरी, केन्द्रीय जेल भोपाल श्री तौसीफ अहमद, सहायक ग्रेड-1 जेल मुख्यालय श्री दिनेश सिंह रावत और कार्यपालन यंत्री, जेल मुख्यालय श्री संजीव खरे को जेल विभाग की सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया।

  • नगर सेना तथा नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा के लिए पदक

डिवीजनल कमाण्डेन्ट, होमगार्ड, ग्वालियर श्री मनीष सिंह चौहान, डिवीजनल कमाण्डेन्ट, होमगार्ड, शहडोल श्री महेश कुमार पन्द्रे, डिवीजनल कमाण्डेन्ट, होमगार्ड, उज्जैन श्रीमती प्रीतिबाला सिंह, डिवीजनल कमाण्डेन्ट, होमगार्ड, भोपाल सुश्री उषा डामर, डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट, होमगार्ड, पन्ना श्री लोकनाथ बागरी, डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट, होमगार्ड, सागर श्री संतोष कुमार शर्मा, कम्पनी कमाण्डर, एसडीईआरएफ, ग्वालियर श्री जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, कम्पनी कमाण्डर, होमगार्ड, सागर,श्री भगवत प्रसाद नामदेव, उप निरीक्षक (एम), होमगार्ड, उज्जैन श्री भारत सिंह हारी को नगर सेना तथा नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान किया गया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment