10 डिग्री से नीचे गिरा पारा , मध्यप्रदेश के कई इलाकों में बढी ठंड


मध्यप्रदेश में कई जिलों में  पारा गिरने लगा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में मौसम ठंड़ा रहेगा और आसमान में बादल छाये रहेंगे। पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में गिरावट आयी है। सुबह से आसमान में बादल छाने से मौसम ठंडा बना हुआ है। मध्यप्रदेश में कुछ जगहों पर पारा 10 डिग्री से नीचे गिर गया है। मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी और राजस्थान से नमी आने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अगले 72 घंटे तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। इससे दिन का तापमान तो सामान्य रहेगा ही, रात के पारे में भी ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। पिछले कुछ दिनों से पचमढ़ी, खजुराहो, खंडवा, उज्जैन, मंडला में रात में सर्द बढ़ी है।

मौसम वैज्ञानिक  ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से नमी आ रही है। राजस्थान में ठंडी हवाओं के साथ भी नमी आ रही है। इस कारण बादल छाए हुए हैं। यह स्थिति अगले तीन दिन रहेगी। 16 दिसंबर के बाद रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अभी बारिश होने की संभावना नहीं है। इस कारण ज्यादा ठंड नहीं होगी। तापमान कम-ज्यादा होता रहेगा। बहुत ज्यादा ठंड होने की उम्मीद अभी कम है। बारिश होने के बाद ही अच्छी ठंडी होगी।


प्रदेश में सोमवार रात का तापमान कुछ जगह 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हुआ, लेकिन ज्यादातर इलाकों में पारा इससे ऊपर ही रहा। खजुराहो में रात का पारा 6.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यहां प्रदेश की सबसे सर्द रात रही, जबकि पचमढ़ी में पारा 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पचमढ़ी से कम नौगांव और रीवा में रात का तापमान रिकॉर्ड हुआ। सबसे ज्यादा तापमान होशंगाबाद, शाजापुर और भोपाल में दर्ज हुआ। इन शहरों में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक चला गया

Share:


Related Articles


Leave a Comment