होली पर्व पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई
भोपाल. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रंगोत्सव होली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल आनंदीबेन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली बसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। रंग और उमंग का त्यौहार होली एकता, सदभाव, समरसता और भाईचारे का प्रतीक है। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से होली का त्यौहार स्वच्छ और स्वस्थ सामाजिक परम्परानुसार पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की है।
Topics:
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!