पूर्णाहुति के साथ पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का समापन 

आदित्य शर्मा/शाजापुर : नगर में चैत्रीय नवरात्र महोत्सव का समापन  बुधवार को भक्तिभाव के हुआ। स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ पर नों दिवसीय पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन की आहूति के साथ यज्ञ की पूर्णाहूति की गयी। अन्य दिनों की अपेक्षा यज्ञ के अंतिम दिन के यज्ञ के दौरान बङी संख्या में आस्थावान श्रद्धालुओं की उपस्थिति बनी। 

गायत्री शक्तिपीठ प्रमुख ट्रस्ट्री प्रदीप वैद्य ने बताया कि नो दिवसीय पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में गायत्री मंत्र, महाम्रतुंजय मंत्र से राष्ट्र के नव निर्माण, सुख, शांति, समृद्धि के लिए आहुतियां समर्पित की गई। प्रतिदिन विभिन्न संस्कार, मुंडन, अन्नप्राशन नामकरण, दीक्षा, विद्याआरंभ, जन्मदिवस, विवाह दिवस, पुंशवन, आदि संस्कार निशुल्क कराए गये। उन्हौने बताया कि नवरात्रि के समापन व श्रीराम नवमी के अवसर पर महायज्ञ की पूर्ण आहुति के साथ कन्याभोज का आयोजन किया गया। 

इस दौरान वरिष्ठ अभिभाषक प्रहलाद सिंह वर्मा, पं.सुरेश चन्द्र शर्मा, शैलेन्द्र श्रीवास्तव,  डॉ.पी.एस.परमार चन्द्रप्रकाश मंडलोई,  राजनारायण चौहान, डॉ.जगदीश भावसार, श्रीमती विमला देवी शर्मा, चन्दा शर्मा, श्रीमती मनोरमा सोनी, बेबी चौधरी,  चतुर्भूज पुष्पक, हरीश शर्मा ओ.पी.विजयवर्गीय,  राघवेन्द्र यादव, अशोक सलोकिया, अनिल वर्मा, अर्जुन सिंह, हेमेन्द्र यादव, राजीव सक्सेना, श्रीमती गायत्री शर्मा, कविता यादव, सपना मिश्रा, संगीता यादव, सीमा शर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्तगण व परिजनगण उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment