MP में फिर छाए बदरा.. 4 जिलों में बारिश के आसार 

today mausam update in mp : मध्यप्रदेश में फिर आसमान में बदरा छा गये हैं। राजधानी भोपाल के कुछ क्षेत्रों में आज दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम अपडेट के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवात बना हुआ है, जिसका आंशिक प्रभाव मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं दिखाई दे रहा है। weather  forecast अनुमान है कि आने वाले 24 घंटे में मध्यप्रदेश में फिर बारिश के आसार हैं। मौसम में नमी के चलते रात में रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर के आसपास कुल 4 जिलों में बारिश होने के संकेत मिले हैं। 

Must Read -  गणेश चतुर्थी के शुभ मुहूर्त की तारीख, समय और पूजा विधि

 

मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में आज 29 अगस्त तक कुल 942.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है। यह 762.3 मिली मीटर यानि सामान्य बारिश की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक है। वहीं राजधानी भोपाल में 16000.1 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। बतादें कि बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मानसून की गतिविधियां थमी हैं। कहीं-कहीं ओस गिरने लगी है। मानसून की विदाई शुरू गयी है, प्रदेश के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी है, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Must Read - शेयर मार्कट में बड़ी गिरावट : जानिए क्या कहता है आज का शेयर बाजार...


बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल, जबलपुर एवं सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, रीवा संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल सभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। ढीमरखेड़ा में 11, चन्नौड़ी में 10, लवकुशनगर, बहोरीबंद, कुंडम में 9, विजयराघौगढ़, सीहोरा, रामनगर, जबेरा. नागौद, उचेहरा, रैपुरा, मैहर में 8, मझौली, बलदेवगढ़, शाहपुरा, सिमरिया, गढ़ाकोटा, अमरपाटन में 7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

Must Read - भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस एक्टिव


मध्यप्रदेश में आने वाले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान - शहडोल, रीवा, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, इंदौर, उज्जैन, चंबल, ग्वालियर, नर्मदापुरम, भोपाल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment