अमेठी की हार बनी नई शुरुआत, स्मृति ईरानी ने सुनाया जिंदगी बदलने वाला किस्सा

2024 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से मिली हार को नई शुरुआत बताते हुए उन्होंने कहा कि इस हार के बाद दिल्ली में पहली बार अपना घर खरीदा और पिता का पुराना सपना पूरा किया।

अमेठी की हार बनी नई शुरुआत, स्मृति ईरानी ने सुनाया जिंदगी बदलने वाला किस्सा
Vijay Pal

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से मिली हार को अपने जीवन का अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत बताया है। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद कई लोगों ने उनके राजनीतिक भविष्य पर सवाल उठाए थे। कुछ लोगों ने तो यह भी कहा था कि उनका राजनीतिक सफर खत्म हो गया है। लेकिन उन्होंने इन बातों को सकारात्मक तरीके से लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मृति ईरानी ने रविवार को दिल्ली में आयोजित एक साहित्यिक कार्यक्रम में अपने राजनीतिक सफर, बचपन और परिवार से जुड़ी कई बातें साझा कीं।

उन्होंने बताया कि 2004 में दिल्ली की चांदनी चौक सीट से चुनाव हारने के बाद भी लोगों ने उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर ऐसी ही बातें कही थीं। उनके मुताबिक, जिंदगी में कई बार हार इंसान को आगे बढ़ने के नए मौके देती है।

चुनाव हारने के बाद पहली बार खरीदा अपना घर

स्मृति ईरानी ने बताया कि 2024 का चुनाव हारने के बाद उन्हें सरकारी आवास खाली करना था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में पहली बार अपने लिए घर खरीदने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्होंने कभी अपने लिए घर खरीदने का फैसला खुद नहीं लिया था। इस बार वह अपनी पसंद से घर लेना चाहती थीं। एक पार्टी कार्यकर्ता के साथ घर देखने गईं और निर्माणाधीन मकान पसंद आने पर उसे खरीदने का फैसला कर लिया।

पिता को घर दिखाकर हुईं भावुक

स्मृति ईरानी ने अपने पिता से जुड़ा एक भावुक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि उनके पिता दिल्ली की सड़कों पर हिंदी और अंग्रेजी की किताबें बेचा करते थे।

बचपन में वह पिता के साथ अलग-अलग इलाकों में जाती थीं। उस समय उन्होंने धौलाकुआं इलाके में एक दिन अपना घर होने का सपना देखा था।

उन्होंने बताया कि घर खरीदने के बाद सबसे पहले अपने पिता को वहां बुलाया। पिता जब घर पहुंचे तो गेट पर खड़े होकर सड़क की तरफ देखने लगे और भावुक होकर रो पड़े।

स्मृति ईरानी के मुताबिक, उनके लिए यह घर खरीदना जीवन की बड़ी उपलब्धियों में से एक है। उन्होंने कहा कि अगर वह 2024 का चुनाव नहीं हारतीं तो शायद पिता की यह इच्छा पूरी नहीं कर पातीं।

उनका कहना था कि जिंदगी में हार को आखिरी पड़ाव नहीं समझना चाहिए, क्योंकि कई बार यही हार नई मंजिल तक पहुंचने का रास्ता बनती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

मोहम्मद शमी की BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात, राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज

about 2 hours ago

लोकसभा की 97 सांसदों की सीटिंग व्यवस्था बदली, विशेष सत्र से पहले बड़ा फेरबदल

about 5 hours ago

कैसा होगा Delimitation बिल? कैबिनेट बैठक में बदलावों को मंज़ूरी मिलने की खबर, सभी राज्यों में लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव

2 days ago

Sheikh Hasina Bangladesh Return: विजय दिवस पर घर लौटने की हसरत, शेख हसीना ने 16 दिसंबर को चुना बांग्लादेश वापसी का दिन

3 days ago

Bhopal INDIA Alliance Rally: भोपाल में होगा बड़ा सियासी शक्ति प्रदर्शन, राहुल गांधी-अखिलेश यादव समेत जुटेंगे कई दिग्गज!

3 days ago

NDA गठबंधन में लगातार बढ़ रही ताकत, 293 से 320 तक पहुंचा सांसदों का आंकड़ा, अकाली दल की सांसद के जुड़ने की चर्चा

4 days ago

और पढ़ें

गुना में झोलाछाप डॉक्टरों का भंडार, स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी में चल रहा इलाज
मध्यप्रदेश

गुना में झोलाछाप डॉक्टरों का भंडार, स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी में चल रहा इलाज

Bhopal Gas Tragedy: उस खौफनाक रात की कहानी बयां करती हैं ये 5 फिल्में और सीरीज, देखकर कांप उठेगा दिल
मध्यप्रदेश

Bhopal Gas Tragedy: उस खौफनाक रात की कहानी बयां करती हैं ये 5 फिल्में और सीरीज, देखकर कांप उठेगा दिल

प्लेएक्सस्ट्रीम स्कूल प्रीमियर लीग कबड्डी चैंपियनशिप के चयन (ट्रायल) में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 21 खिलाड़ियों का हुआ चयन
मध्यप्रदेश

प्लेएक्सस्ट्रीम स्कूल प्रीमियर लीग कबड्डी चैंपियनशिप के चयन (ट्रायल) में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 21 खिलाड़ियों का हुआ चयन

सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला: धान का उपार्जन 1 दिसम्‍बर से आरंभ होकर चलेगा 20 जनवरी तक और 23 दिसंबर तक होगा ज्‍वार-बाजरा का उपार्जन
किसान समाचार

सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला: धान का उपार्जन 1 दिसम्‍बर से आरंभ होकर चलेगा 20 जनवरी तक और 23 दिसंबर तक होगा ज्‍वार-बाजरा का उपार्जन

चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय का चर्चा में एक पत्र, इंदौर सांसद शंकर लालवानी से की बड़ी मांग
मध्यप्रदेश

चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय का चर्चा में एक पत्र, इंदौर सांसद शंकर लालवानी से की बड़ी मांग

 शादी टूटी, अब अरबों की कंपनी पर ठनी! Zoho के शेयर विवाद में नया खुलासा
कानून और अदालत

शादी टूटी, अब अरबों की कंपनी पर ठनी! Zoho के शेयर विवाद में नया खुलासा

भोपाल में 12 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, राहुल गांधी से ममता बनर्जी तक जुटेंगे विपक्ष के दिग्गज नेता
मध्यप्रदेश

भोपाल में 12 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, राहुल गांधी से ममता बनर्जी तक जुटेंगे विपक्ष के दिग्गज नेता

 मोहम्मद शमी की BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात, राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज
नेशनल पॉलिटिक्स

मोहम्मद शमी की BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात, राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज

Pradeep Mishra Viral Photo: कुबेरेश्वर धाम सीहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपने रॉयल लुक से सबको चौंकाया
वायरल

Pradeep Mishra Viral Photo: कुबेरेश्वर धाम सीहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपने रॉयल लुक से सबको चौंकाया