शादी टूटी, अब अरबों की कंपनी पर ठनी! Zoho के शेयर विवाद में नया खुलासा

शेयरों के बंटवारे को लेकर उठे सवालों ने इस मामले को फिर चर्चा में ला दिया है। प्रमिला ने पुराने लेनदेन पर जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है, जबकि श्रीधर वेम्बू इन आरोपों को नकार चुके हैं।

 शादी टूटी, अब अरबों की कंपनी पर ठनी! Zoho के शेयर विवाद में नया खुलासा
Vijay Pal

Zoho के सह-संस्थापक श्रीधर वेम्बू और उनकी पूर्व पत्नी प्रमिला श्रीनिवासन के बीच तलाक के बाद कंपनी की संपत्ति को लेकर कानूनी विवाद जारी है। अब प्रमिला ने एक इंटरव्यू में आरोप लगाया है कि श्रीधर वेम्बू ने शादी के दौरान कंपनी में अपनी हिस्सेदारी परिवार के सदस्यों के नाम ट्रांसफर की थी। उनका कहना है कि इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं दी गई थी।

फोर्ब्स को दिए इंटरव्यू में प्रमिला ने बताया कि अक्टूबर 2020 में श्रीधर ने उन्हें व्हाट्सऐप पर तलाक लेने की बात कही थी। उस समय श्रीधर भारत आ चुके थे, जबकि प्रमिला अपने बेटे के साथ अमेरिका के कैलिफोर्निया में रह रही थीं।

शेयरों की जानकारी मिलने पर हैरान हुईं

प्रमिला के मुताबिक, तलाक की बात सामने आने के कुछ महीने बाद Zoho के सह-संस्थापक टोनी थॉमस कुछ दस्तावेज लेकर उनके पास आए। इन दस्तावेजों से उन्हें पता चला कि कंपनी में श्रीधर की हिस्सेदारी केवल 5 फीसदी बताई गई है। प्रमिला का कहना है कि उन्हें पहले लगता था कि कंपनी में श्रीधर की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है।

कंपनी की उपलब्ध शेयरहोल्डिंग जानकारी के मुताबिक, श्रीधर वेम्बू के पास 5 फीसदी, उनकी बहन राधा वेम्बू के पास 47.8 फीसदी और उनके भाई सेकर वेम्बू के पास करीब 35.2 फीसदी हिस्सेदारी है। टोनी थॉमस के पास भी करीब 8 फीसदी हिस्सेदारी बताई गई है।

प्रमिला का आरोप है कि साल 2011 में जटिल लेनदेन के जरिए श्रीधर की हिस्सेदारी परिवार के सदस्यों के नाम की गई। उनका दावा है कि इन सौदों में वास्तविक भुगतान नहीं हुआ और उन्हें इसकी जानकारी या सहमति नहीं दी गई।

श्रीधर वेम्बू ने आरोपों से किया इनकार

दूसरी ओर, श्रीधर वेम्बू ने फोर्ब्स को ईमेल के जरिए कहा है कि उन्होंने वैवाहिक संपत्ति नहीं छिपाई और न ही अपनी पूर्व पत्नी को नुकसान पहुंचाने के लिए कोई लेनदेन किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनवरी 2025 में कैलिफोर्निया की एक अदालत ने संपत्ति विवाद के बीच श्रीधर वेम्बू को 1.7 अरब डॉलर का बॉन्ड जमा करने का आदेश दिया था। हालांकि, उनके वकील ने इस आदेश को चुनौती दी है।

प्रमिला ने कहा कि यह कानूनी लड़ाई उनके लिए काफी लंबी और महंगी साबित हुई है। वह अमेरिका में हेल्थकेयर सॉफ्टवेयर कंपनी Charm Health चलाती हैं। उनका कहना है कि तलाक से मिलने वाली संभावित रकम का इस्तेमाल वह ऑटिज्म से जुड़े शोध के लिए करना चाहती हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

गुना में झोलाछाप डॉक्टरों का भंडार, स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी में चल रहा इलाज
मध्यप्रदेश

गुना में झोलाछाप डॉक्टरों का भंडार, स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी में चल रहा इलाज

Bhopal Gas Tragedy: उस खौफनाक रात की कहानी बयां करती हैं ये 5 फिल्में और सीरीज, देखकर कांप उठेगा दिल
मध्यप्रदेश

Bhopal Gas Tragedy: उस खौफनाक रात की कहानी बयां करती हैं ये 5 फिल्में और सीरीज, देखकर कांप उठेगा दिल

प्लेएक्सस्ट्रीम स्कूल प्रीमियर लीग कबड्डी चैंपियनशिप के चयन (ट्रायल) में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 21 खिलाड़ियों का हुआ चयन
मध्यप्रदेश

प्लेएक्सस्ट्रीम स्कूल प्रीमियर लीग कबड्डी चैंपियनशिप के चयन (ट्रायल) में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 21 खिलाड़ियों का हुआ चयन

सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला: धान का उपार्जन 1 दिसम्‍बर से आरंभ होकर चलेगा 20 जनवरी तक और 23 दिसंबर तक होगा ज्‍वार-बाजरा का उपार्जन
किसान समाचार

सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला: धान का उपार्जन 1 दिसम्‍बर से आरंभ होकर चलेगा 20 जनवरी तक और 23 दिसंबर तक होगा ज्‍वार-बाजरा का उपार्जन

चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय का चर्चा में एक पत्र, इंदौर सांसद शंकर लालवानी से की बड़ी मांग
मध्यप्रदेश

चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय का चर्चा में एक पत्र, इंदौर सांसद शंकर लालवानी से की बड़ी मांग

भोपाल में 12 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, राहुल गांधी से ममता बनर्जी तक जुटेंगे विपक्ष के दिग्गज नेता
मध्यप्रदेश

भोपाल में 12 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, राहुल गांधी से ममता बनर्जी तक जुटेंगे विपक्ष के दिग्गज नेता

अमेठी की हार बनी नई शुरुआत, स्मृति ईरानी ने सुनाया जिंदगी बदलने वाला किस्सा
राजनेता प्रोफाइल

अमेठी की हार बनी नई शुरुआत, स्मृति ईरानी ने सुनाया जिंदगी बदलने वाला किस्सा

 मोहम्मद शमी की BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात, राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज
नेशनल पॉलिटिक्स

मोहम्मद शमी की BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात, राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज

Pradeep Mishra Viral Photo: कुबेरेश्वर धाम सीहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपने रॉयल लुक से सबको चौंकाया
वायरल

Pradeep Mishra Viral Photo: कुबेरेश्वर धाम सीहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपने रॉयल लुक से सबको चौंकाया