केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को ED का समन, 23 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को ED का समन, 23 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया
Shiv Sharan

Pinarayi Vijayan: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें 23 अक्टूबर को पूछताछ के लिए पेश होने का समन जारी किया है। यह मामला उनकी बेटी वीणा विजयन और निजी कंपनी CMRL से जुड़े कथित वित्तीय लेन-देन का है। इससे पहले केरल हाईकोर्ट ने पिनराई विजयन और उनकी बेटी वीणा विजयन के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया था। इस मामले में ED की ओर से शिकायत की गई है।

वीणा विजयन के ठिकानों पर ED की छापेमारी

ED ने इस मामले में अगस्त में वीणा विजयन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। इससे पहले 27 मई को जांच एजेंसी ने वीणा विजयन और CMRL के प्रमोटर्स से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की थी। जांच के दौरान अधिकारियों को वीणा के हाथ से लिखे कुछ नोट्स मिले थे, जिनमें कथित तौर पर कई लोगों के नाम, लेन-देन की रकम और दुबई भेजे गए पैसों का ब्योरा दर्ज था।

Pinarayi Vijayan: 20.05 करोड़ रुपये के लेन-देन का हिसाब मिलने का दावा

ED के मुताबिक, बरामद नोट्स में करीब 20.05 करोड़ रुपये के लेन-देन का हिसाब मिला। इसके अलावा, 3.49 लाख UAE दिरहम यानी लगभग 85 लाख रुपये दुबई भेजे जाने का विवरण भी दर्ज था। जांच एजेंसी ने इन दस्तावेजों को जब्त कर लिया था।

छापेमारी के दौरान वीणा के डिजिटल डिवाइस से किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर जारी सिम कार्ड की तस्वीर मिलने की बात भी सामने आई। ED को संदेह है कि इसका इस्तेमाल इंटरनेट कॉलिंग के लिए किया गया होगा। हालांकि, इन तथ्यों को लेकर जांच एजेंसी के दावों की पुष्टि अदालत में होना बाकी है।

Pinarayi Vijayan: हवाला के जरिए पैसे भेजने का भी शक

ED का दावा है कि छापेमारी के दौरान जब्त किए गए डिजिटल डिवाइस और दस्तावेजों से हवाला के जरिए पैसे ट्रांसफर किए जाने से जुड़े सुराग मिले हैं। एजेंसी के मुताबिक, दस्तावेजों में दर्ज रकम वीणा विजयन की आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक है और यह CMRL से कथित तौर पर मिली रकम के अतिरिक्त है।

जांच एजेंसी ने इस मामले में कई डिजिटल डिवाइस जब्त किए हैं और संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। ED का कहना है कि मामले में कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

Pinarayi Vijayan: PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, ED का आरोप है कि निजी कंपनी CMRL ने साल 2018-19 के दौरान पिनराई विजयन की बेटी वीणा थैक्कंदियिल की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को कथित तौर पर 1.72 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। आरोप है कि इसके बदले एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस ने CMRL को कोई सेवा नहीं दी थी।

इसी कथित भुगतान और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है। अब ED ने पिनराई विजयन को 23 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस मामले में जांच के आगे बढ़ने के साथ ही यह देखना अहम होगा कि एजेंसी की पूछताछ में क्या तथ्य सामने आते हैं।

यह भी पढ़ें: CJP के प्रदर्शन से पहले हाईकोर्ट पहुंचे कनॉट प्लेस के दुकानदार, दिल्ली पुलिस ने कही ये बात

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अजय सिंह को सपा में लाकर अखिलेश यादव ने गोरखपुर में साधा निशाना, जानें कौन हैं टप्पू सिंह

3 days ago

‘आसमान नहीं टूट पड़ेगा… जमानत पर रहने दें’, आजम खान के खिलाफ ईडी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक

4 days ago

यूपी चुनाव में अगले महीने उतरेंगे पीएम मोदी और अमित शाह, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर लेंगे मोर्चा

4 days ago

राहुल गांधी का अमेरिका में बड़ा बयान, भारत आर्थिक आपदा के मुहाने पर, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को बताया जिम्मेदार

4 days ago

सीएम योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा अचानक रद्द, मथुरा से सीधे दिल्ली पहुंचकर गृह मंत्री अमित शाह को देंगे चिंतन शिविर का रिपोर्ट कार्ड

5 days ago

यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें, अखिलेश यादव ने बताया गठबंधन में टिकट बंटवारे का फॉर्मूला

5 days ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!