राशिफल•

Chaitra Navratri 2026: खरमास में पड़ रहा चैत्र नवरात्र, भूलकर भी न करें ये गलती... नहीं तो हो जाएंगे बर्बाद

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि आते ही श्रद्धालु दुर्गा माता की पुजा में लीन हो जाते हैं. एक बार फिर चैत्र नवरात्रि आ रही है. ऐसे में अगर आप भी अपनी मनोकामना पुरा करवाना चाहते हैं, तो ये जीजें बिल्कुल भी न करें.
Chaitra Navratri 2026: खरमास में पड़ रहा चैत्र नवरात्र, भूलकर भी न करें ये गलती... नहीं तो हो जाएंगे बर्बाद

Chaitra Navratri 2026: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है. इसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है. भक्त पूरे नौ दिनों तक व्रत रखकर पूजा-पाठ करते हैं. वर्ष 2026 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से होकर 27 मार्च तक चलेगी, लेकिन इस बार नवरात्रि ऐसे समय में पड़ रही है जब खरमास चल रहा होगा. ज्योतिषीय दृष्टि से खरमास को मांगलिक कार्यों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता है. इसी कारण कई लोगों के मन में यह प्रश्न उठ रहा है कि क्या इस अवधि में रखा गया नवरात्रि व्रत उतना ही फलदायी होगा या नहीं. आइये आपको बताते हैं, क्या नहीं करना चाहिए.

खरमास क्या होता है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य देव किसी विशेष राशि में प्रवेश करते हैं और उनकी स्थिति कमजोर मानी जाती है, तब उस अवधि को खरमास कहा जाता है. वर्ष 2026 में खरमास की शुरुआत लगभग 15 मार्च हो रही है, जो मध्य अप्रैल तक रहेगा. खरमास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश, सगाई, मुंडन, नया व्यापार शुरू करना या नई संपत्ति खरीदना जैसे शुभ कार्यों को टालने की सलाह दी जाती है. ऐसा माना जाता है कि इस समय ग्रहों की स्थिति मांगलिक कार्यों के लिए अनुकूल नहीं होती.

नवरात्रि के दौरान किन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होंगे परेशान

अगर आप चैत्र नवरात्रि का व्रत रखते हैं तो कुछ नियमों का पालन करना जरूरी माना गया है, नहीं तो पुण्य नहीं मिलेगा. सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनकर माता की पूजा करें. पूरे नौ दिनों तक सात्विक भोजन का सेवन करना चाहिए और तामसिक भोजन जैसे प्याज, लहसुन, मांस या शराब से दूर रहना चाहिए.  इसके अलावा व्रत रखने वाले लोगों को क्रोध, लोभ और नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए. घर में शांति और पवित्र वातावरण बनाए रखना भी महत्वपूर्ण माना जाता है. कई परंपराओं में नवरात्रि के दौरान बाल या नाखून काटने से भी बचने की सलाह दी जाती है.

नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये काम (Chaitra Navratri 2026 Donts)

  • इस नवरात्र नया कारोबार शुरू करने या बड़ी प्रॉपर्टी खरीदने से बचना चाहिए.
  • इस दौरान सगाई या शादी की तारीख पक्की न करें.
  • प्याज, लहसुन और मांस का सेवन नुकसानदेह होगा.
  • इस दौरान किसी का अपमान न करें, वरना मां दुर्गा नाराज हो सकती हैं.

क्या खरमास में नवरात्रि का व्रत फल देता है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार खरमास में भले ही शुभ मांगलिक कार्यों से बचने की सलाह दी जाती हो, लेकिन पूजा-पाठ, व्रत, जप, तप और दान-पुण्य करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इसलिए अगर कोई भक्त चैत्र नवरात्रि के दौरान व्रत रखता है और श्रद्धा से मां दुर्गा की पूजा करता है, तो उसे इसका आध्यात्मिक फल अवश्य प्राप्त होता है. नवरात्रि का मुख्य उद्देश्य आत्मशुद्धि, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाना होता है. इसलिए इस अवधि में मां दुर्गा की आराधना करना, दुर्गा सप्तशती का पाठ करना और मंत्रों का जाप करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
मध्यप्रदेश

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
मध्यप्रदेश

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना
मध्यप्रदेश

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...
मध्यप्रदेश

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...